{"vars":{"id": "123258:4912"}}

Haryana Weather: हरियाणा के इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी ! देखें अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम

 

Haryana Weather: हरियाणा में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया है। आइए जानते है विशेषज्ञों ने किन जिलों में भारी बारिश आने का अलर्ट जारी किया है। हरियाणा में आज रविवार को मौसम खराब रहने की संभावना है। IMD के चंडीगढ़ मौसम केंद्र ने 7 जिलों में तेज बारिश के आसार जताए हैं। इनमें यमुनानगर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह और पलवल शामिल हैं। इन जिलों में बारिश का यलो अलर्ट है।

मौसम विभाग ने सिरसा, फतेहाबाद और कैथल के 25 से 50 प्रतिशत हिस्सों में बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं, पंचकूला, अंबाला, कुरूक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, जींद, रोहतक, हिसार, चरखी दादरी और झज्जर के 50 से 75 प्रतिशत हिस्सों में बारिश का अनुमान है। Haryana Weather

हिसार के चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग ने सुबह साढ़े 6 बजे फ्लैश अलर्ट जारी कर अगले 3 घंटों में नूंह, पलवल, फरीदाबाद, गुरुग्राम, कैथल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, पंचकूला और यमुनानगर जिलों में हवाओं व गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है। वहीं, जींद, रोहतक, झज्जर, सोनीपत, पानीपत, करनाल, हिसार, फतेहाबाद, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी और सिरसा जिलों व इनके आसपास के क्षेत्रों में बूंदाबांदी के आसार हैं। Haryana Weather

IMD के मुताबिक, हरियाणा में 6 अगस्त तक मौसम खराब रहेगा। यानी अगले चार दिन तक बारिश का अनुमान है। हरियाणा में अब तक सामान्य से 25 प्रतिशत ज्यादा बारिश हो चुकी है। Haryana Weather

अगले तीन दिन का मौसम अनुमान...

4 अगस्त को अलर्ट

मौसम विभाग के पूर्वानुमान अनुसार 4 अगस्त को भी हरियाणा में बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी। सिरसा,फतेहाबाद, हिसार में 0 से 25 प्रतिशत हिस्सों में बारिश की संभावना जताई गई है। जींद और भिवानी में 25 से 50 प्रतिशत हिस्सों में बारिश की संभावना है। इसके अलावा पंचकूला, अंबाला, कुरूक्षेत्र, करनाल, रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, भिवानी, 25 से 50 प्रतिशत और पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम और मेवात में 50 से 75 प्रतिशत हिस्सों में बारिश का अनुमान जताया गया है। Haryana Weather

इसके अलावा यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, फरीदाबाद, पलवल में 75 से 100 प्रतिशत हिस्सों में बारिश की संभावना जताई गई है। यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, फरीदाबाद और पलवल में बारिश का अलर्ट है। Haryana Weather

5 अगस्त को अलर्ट

मौसम विभाग के पूर्वानुमान अनुसार 5 अगस्त को सभी जिलो में बारिश की संभावना जताई गई है, जबकि 6 जिलो के लिए बारिश का यलो अलर्ट है। सिरसा, फतेहाबाद, हिसार में 0 से 25 प्रतिशत बारिश की संभावना जताई गई है। जींद और भिवानी में 25 से 50 प्रतिशत बारिश की संभावना है। इसके अलावा पंचकूला, अंबाला, कुरूक्षेत्र, करनाल, रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, भिवानी, 25 से 50 प्रतिशत और पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम और नूंह में 50 से 75 प्रतिशत हिस्सों में बारिश की संभावना है। Haryana Weather

यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, फरीदाबाद, पलवल में 75 से 100 प्रतिशत बारिश की संभावना जताई गई है। यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, फरीदाबाद और पलवल में बारिश का यलो अलर्ट है। Haryana Weather

6 अगस्त को अलर्ट

6 अगस्त को भी बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी। प्रदेश के यमुनानगर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में बारिश का अलर्ट रहेगा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार सिरसा, फतेहाबाद, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, जींद, हिसार, रोहतक, भिवानी, चरखी दारी, पानीपत, सोनीपत में 25 से 50 प्रतिशत हिस्सों में बारिश की संभावना है। इसके अलावा पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात, पलवल में 50 से 75 प्रतिशत बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं, 5 जिलो यमुनानगर, गुरुग्राम, फरीदाबाद,मेवात और पलवल में बारिश का यलो अलर्ट है।