{"vars":{"id": "123258:4912"}}

Haryana Weather : हरियाणा के इन जिलों में हुई झमाझम बारिश, जाने विभाग का ताजा अपडेट 

 

Haryana Weather : हरियाणा में मौसम का मिजाज बदल गया है। हाल ही में मौसम विशेषज्ञों ने मौसम को लेकर इन कई जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। आइए देखते है किन-किन जगहों पर बारिश होने वाली है। 

हरियाणा में बुधवार को जमकर वर्षा हुई। प्रदेश के 14 जिलों में वर्षा से मौसम ठंडा हो गया। उमस से लोगों को राहत मिली। जलभराव से लोग परेशान हुए। वीरवार को भी मौसम विज्ञानियों ने प्रदेश में वर्षा की संभावना व्यक्त की है।

मंगलवार देर रात से ही प्रदेश के जिलों में वर्षा होनी शुरू हो गई थी। उसके बाद दिन में मौसम साफ रहा लेकिन दोपहर को अचानक से मौसम में बदलाव हुआ।

हिसार में ही 65 एमएम, नारनौल में 83 एमएम तो महेंद्रगढ़ में 62.5 एमएम वर्षा का रिकार्ड दर्ज किया गया। पिछले कुछ दिनों से लोग उमस और गर्मी से परेशान थे उन्हें राहत मिली। Haryana Weather

मौसम विभाग के जानकारी के मुताबिक प्रदेश में इस साल में जुलाई माह में सामान्य से अधिक वर्षा हुई है। इस साल 29 जुलाई तक सामान्य 145.2 एमएम वर्षा के मुकाबले 154.7 एमएम वर्षा हो चुकी है।

विभाग के अनुसार आज भी वर्षा की संभावना है। सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, पंचकूला, यमुनानगर, जींद, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, यमुनानगर, रेवाड़ी, मेवात, पलवल, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत व सोनीपत।Haryana Weather