{"vars":{"id": "123258:4912"}}

Haryana Weather: हरियाणा के इन जिलों में आज बारिश का अलर्ट, देखें ताजा अपडेट 

 

Haryana Weather: हरियाणा में लगातार मौसम बदलता जा रहा है। हरियाणा में शुक्रवार को तड़के सुबह तेज बारिश हुई। प्रदेश के पानीपत, करनाल और कैथल जिलों में बारिश के ओले भी गिरे। 

इसके चलते कई जगहों पर नुकसान भी हुआ। इस दौरान तापमान में थोड़ी गिरावट देखने को मिली। बता दें कि बीते शुक्रवार को सिरसा जिले में सबसे अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। Haryana Weather 

आज भी प्रदेश के कई जिलों में बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार (3 मई) को हिसार, फतेहाबाद, सिरसा, यमुनानगर, अंबाला और पंचकूला में धूल भरी आंधी और बिजली गिरने के साथ बारिश होने की संभावना है। इसको लेकर मौसम विभाग की ओर से येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। Haryana Weather

हरियाणा का मौसम 

मौसम विभाग के मुताबिक 4 मई को पूरे हरियाणा में बरसात होगी। मौसम विभाग के अनुसार, 4 मई को भी हरियाणा के लगभग सभी जिलों में आंधी-तूफान और बारिश को लेकर येलो-ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 

अंबाला, पंचकूला और यमुनानगर में 50 से 75 प्रतिशत बारिश के आसार है। जबकि करनाल, कुरुक्षेत्र, कैथल, पानीपत व सोनीपत में 25-50 प्रतिशत बारिश की संभावना हैं। वहीं अन्य जिलों में 25 प्रतिशत तक बारिश के आसार है। Haryana Weather

5 मई को भी पूरे हरियाणा में बारिश की संभावना है। जिसमें फतेहाबाद, सिरसा, हिसार और जींद में 25 फीसदी तक बारिश के आसार है। वहीं अन्य जिलोंम में 25-50 प्रतिशत तक बारिश हो सकती है।