Haryana Weather: हरियाणा के इन जिलों में आज बारिश का अलर्ट, देखें अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम
Haryana Weather: हरियाणा में मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम विभाग ने आज हरियाणा के 8 जिलों, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह और पलवल में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इनमें से अंबाला और यमुनानगर में बारिश शुरू हो गई है।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आज सिरसा, फतेहाबाद और हिसार में 0 से 25% बारिश की संभावना है। जींद और भिवानी में 25 से 50%, पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम और मेवात में 50 से 75%, जबकि यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, फरीदाबाद और पलवल में 75 से 100% बारिश का अनुमान है। Haryana Weather
अगले तीन दिन का मौसम...
5 अगस्त: मंगलवार को हरियाणा के सभी जिलों में बारिश की संभावना है। यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, फरीदाबाद और पलवल में ऑरेंज अलर्ट रहेगा। पंचकूला, अंबाला, रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम और मेवात में यलो अलर्ट है। सिरसा, फतेहाबाद और हिसार में 0-25% बारिश, जींद और भिवानी में 25-50% बारिश, पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम और मेवात में 50-75% बारिश और यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, फरीदाबाद व पलवल में 75-100% बारिश की संभावना है। Haryana Weather
6 अगस्त: बुधवार से बारिश की गतिविधियां कम होंगी। इस दिन किसी भी जिले में अलर्ट नहीं है। सिरसा और फतेहाबाद में बारिश की संभावना नहीं है, मौसम साफ रहेगा। हिसार, फतेहाबाद और चरखी दादरी में 0-25% बारिश, यमुनानगर में 50-75% बारिश, जबकि बाकी जिलों में 25-50% बारिश हो सकती है। Haryana Weather
7 अगस्त: गुरुवार को बारिश की गतिविधियां और कम होंगी और अलर्ट जारी नहीं होगा। सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी और चरखी दादरी में मौसम साफ रहेगा। कुरुक्षेत्र, कैथल और जींद में 0-25% बारिश, जबकि पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में 25-50% बारिश की संभावना है।