{"vars":{"id": "123258:4912"}}

Haryana Weather : हरियाणा में बारिश का अलर्ट जारी, जाने विभाग का ताजा अपडेट ?

 

Haryana Weather : हरियाणा में मौसम विभाग के विशेषज्ञों ने हाल ही में आगे के मौसम को लेकर ताजा अपडेट जारी की है। आइए जानते है विभाग द्वारा जारी ताजा रिपोर्ट के अनुसार कहाँ कहाँ बारिश होने वाली है।

जानकारी के मुताबिक, प्रदेश में तेजी से मौसम बदलाव के साथ ही आने वाले दिनों में हल्की से तेज वर्षा हो सकती है। बुधवार रात को यमुनानगर में वर्षा हुई। वर्षा से मौसम थोड़ा ठंडा हो गया। वीरवार को प्रदेश के तीन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है, वहीं प्रदेश के 19 जिलों में वर्षा होने की संभावना है।

मौसम विज्ञानियों के अनुसार आने वाले दिनों में हल्की से तेज वर्षा हो सकती है। इसे लेकर अलर्ट जारी किए गए हैं। मानसून की एंट्री के साथ ही प्रदेश के जिलों में वर्षा हो रही है। इससे तापमान में काफी गिरावट भी हुई है। गिरावट के साथ ही आने वाले दिनों में लगातार प्रदेश में वर्षा हो सकती है।Haryana Weather

मिली जानकारी के अनुसार,  मौसम विभाग की तरफ से लगातार अलर्ट जारी किए जा रहे है। वीरवार को भी प्रदेश के 19 जिलों में वर्षा की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के विज्ञानियों की माने तो आने वाले दिनों में मानसूनी हवाएं की सक्रियता तीन जुलाई से बढ़ सकती है।

प्रदेश के उत्तरी हरियाणा के जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा भी हो सकती है। वहीं बुधवार को भी प्रदेश के नूंह और मेवात के कुछ क्षेत्र में हल्की वर्षा हुई।

मौसम विभाग ने अंबाला, यमुनानगर, करनाल इन तीन जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है ।Haryana Weather