Haryana Weather : हरियाणा में बारिश का अलर्ट जारी, जाने मौसम विभाग का ताजा अपडेट?
Haryana Weather : हरियाणा में मौसम का मिजाज बदल गया है। हाल ही में मौसम विशेषज्ञों ने मौसम को लेकर इन कई जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। आइए देखते है किन-किन जगहों पर बारिश होने वाली है।
कृषि मौसम विज्ञान विभाग चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार
23 अगस्त,2025 :
मौसम पूर्वानुमान :- मानसून टर्फ़ मध्य भारत से उत्तर की तरफ आने तथा अब मानसून की अक्षय रेखा श्री गंगानगर, ग्वालियर, बांदा, देहरी से होते हुए पश्चिमी बंगाल से उत्तरपूर्व बंगाल की खाड़ी तक बना हुआ है तथा एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन पंजाब पर बने होने तथा अरब सागर से भी नमी वाली हवाएं राजस्थान से होते हुए हरियाणा की तरफ बढ़ने की संभावना से मानसून की गतिविधिया राज्य में बढ़ोतरी होने की संभावना है इससे राज्य में 24 अगस्त से 26 अगस्त के दौरान राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में हवाओं व गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।इस दौरान कुछ एक स्थानों पर तेज बारिश की भी संभावना है। परंतु 27 से 29 अगस्त को राज्य में कहीं कहीं हल्की बारिश संभावित। इस दौरान बीच बीच में ज्यादातर क्षेत्रों में बादलवाई तथा वातावरण में नमी बढ़ने तथा तापमान में गिरावट रहने की संभावना है।
##########$$$####
डॉ मदन खीचड़ विभागाध्यक्ष
कृषि मौसम विज्ञान विभाग
चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार