Haryana Weather : हरियाणा के इन जिलों में बारिश का अलर्ट जारी, जाने मौसम विभाग की ताजा अपडेट ?
Jul 27, 2025, 10:45 IST
Haryana Weather : हरियाणा में मौसम का मिजाज बदल गया है। हाल ही में मौसम विशेषज्ञों ने मौसम को लेकर कई जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। आइए देखते है किन-किन जगहों पर बारिश होने वाली है।
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में मानसून के कमजोर होने से वर्षा नहीं हो रही है। विज्ञानियों ने मानसून के 27 जुलाई से फिर से एक्टिव होने और वर्षा होने की संभावना व्यक्त की है। विभाग के अनुसार शनिवार शाम को भी वर्षा की चेतावनी जारी की गई। वहीं, 28 जुलाई को प्रदेश के 12 से ज्यादा जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है।Haryana Weather
विभाग के अनुसार पंचकूला, यमुनानगर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात, पलवल, अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी में आज बारिश की संभावना है ।