{"vars":{"id": "123258:4912"}}

Haryana Weather : हरियाणा के इन जिलों में बारिश का अलर्ट जारी, जाने विभाग का ताजा अपडेट 

 

Haryana Weather Update: हरियाणा में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया है। आज कई जिलों में भारी बारिश आने को लेकर विभाग द्वारा अलर्ट जारी किया गया है आइए जानते है हाल ही में मौसम विभाग द्वारा दी जानकारी के अनुसार किन जिलों में जमकर बारिश होने वाली है। आइए देखें पूरी रिपोर्ट 



मौसम विभाग की मानें तो आज यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, फरीदाबाद और पलवल जिलों में अधिकांश स्थानों पर मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना है।Haryana Weather Update

इसके अलावा चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, रोहतक, चरखी ददरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम और मेवात डिस्ट्रिक्ट्स में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

वहीं जींद और भिवानी जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

इसके अलावा सिरसा, फतेहाबाद और हिसार जिलों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, फरीदाबाद और पलवल जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है।Haryana Weather Update