{"vars":{"id": "123258:4912"}}

Haryana Weather: हरियाणा के इन जिलों में बारिश का अलर्ट जारी, जाने विभाग का ताजा अपडेट

 

Haryana Weather: हरियाणा में मौसम का मिजाज बदल गया है। हाल ही में मौसम विशेषज्ञों ने मौसम को लेकर इन कई जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। आइए देखते है किन-किन जगहों पर बारिश होने वाली है। 

मौसम विभाग का कहना है कि आज बारिश के साथ तेज हवाएं भी चल सकती है। इसके चलते विज्ञानियों ने सभी को अलर्ट रहने की चेतावनी भी जारी की है।

विभाग के अनुसार कैथल, कुरुक्षेत्र, भिवानी, महेंद्रगढ़, फतेहाबाद, हिसार और सिरसा में बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग ने यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जबकि, पंचकूला, अंबाला, जींद, रोहतक, चरखी दादरी और रेवाड़ी में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।