Haryana Weather: हरियाणा के इन जिलों में अगले 3 घंटे में होगी बरसात, देखें मौसम पूर्वानुमान
Haryana Weather: कृषि मौसम विज्ञान विभाग, चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार
हकृवि -भारत मौसम विज्ञान विभाग : अल्पअवधि मौसम पूर्वानुमान : 04.05.2025 @ सुबह 8.45 बजे जारी..अगले तीन घंटों में हिसार, फतेहाबाद, सिरसा, कैथल, जींद, कुरुक्षेत्र,अंबाला, पंचकूला जिलों व आसपास के क्षेत्रों में कहीं-कहीं तेज हवायों व गरजचमक के साथ बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना ।
हरियाणा का मौसम
हरियाणा में पिछले कई दिनों से बारिश और आंधी तूफान का दौर जारी है। इसी बीच मौसम विभाग ने चार मई के लिए भी बारिश और आंधी-तूफान का ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। आइए जानते हैं कि आज 4 मई को कहां-कहां बारिश होने की संभावना है।
दरअसल, मौसम विभाग ने कल के लिए राजधानी चंडीगढ़, कुरूक्षेत्र, करनाल, झज्जर, गुरूग्राम में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, भिवानी, और चरखी दादरी और राज्य के बाकी हिस्सों में अलग-अलग स्थानों पर बारिश होने की संभावना जताई है। जिसके चलके ऑरेज अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग का कहना है कि कल प्रदेश के कई जिलों मेंअलग-अलग स्थानों पर आंधी, बिजली और 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है। इन जिलों में पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात और पलवल शामिल है।
वहीं मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में जिलों में अलग-अलग स्थानों पर आंधी, बिजली और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना जताई है। इनमें राजधानी चंडीगढ़, कुरूक्षेत्र, करनाल, झज्जर, गुरूग्राम, फ़रीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, भिवानी और चरखी दादरी शामिल है।