{"vars":{"id": "123258:4912"}}

Haryana Weather: हरियाणा के इन 17 जिलों में बारिश की चेतावनी, प्री मानसून होगा सक्रिय

 

Haryana Weather: हरियाणा में  मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया है इन दिनों लगातार हो रही बरसात से गर्मी से कुछ राहत देखने को मिली है। 

मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा में आज 17 जिलों में बारिश का अलर्ट है। पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, भिवानी, झज्जर, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह और पलवल में हल्की बारिश होगी। इन जिलों में गरज चमक के साथ तेज (30–40 किमी प्रति घंटा) हवाएं चलेंगी। Haryana Weather

जानकारी के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के बाद अब प्रदेश में प्री-मानसून एक्टिव होगा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार हरियाणा में आने वाले दिनों में अच्छी बारिश हो सकती है। 29 जून को मानसून की प्रदेश में एंट्री हो सकती है। 3 जुलाई को पूरे प्रदेश में मानसून छा सकता है। Haryana Weather

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि आज से प्री-मानसूनी हवाओं के आने की संभावना से मौसम में फिर से बदलाव आने की संभावना बन रही है। Haryana Weather

कल 15 जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह और पलवल में हल्की से मध्यम बारिश होगी। इस दौरान पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात, पलवल में गरज चमक के साथ तेज हवाएं भी चलेंगी।