Haryana Weather: हरियाणा के इन जिलों में आज बारिश की चेतावनी, देखें अगले 3 दिन तक कैसा रहेगा मौसम
Haryana Weather: हरियाणा में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया है। हरियाणा में मानसून सक्रिय होने के बाद से ही जोरदार बारिश देखने को मिल रही है। आज (12 जुलाई) को मौसम विज्ञान केंद्र, चंडीगढ़ ने हरियाणा के 11 जिलों में बारिश की संभावना जताई है।
जानकारी के अनुसार, इनमें पलवल, नूंह, गुरुग्राम, फरीदाबाद, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, झज्जर, चरखी दादरी, पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर शामिल हैं। Haryana Weather
चंडीगढ़ IMD का कहना है कि 15 जुलाई तक मौसम परिवर्तनशील रहेगा।
बारिश की संभावना
हिसार स्थित चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (CCHAU) के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि पिछले 4 दिनों से मानसून ट्रफ उत्तर की तरफ बने रहने के कारण दक्षिण-पश्चिम मानसून राज्य में सक्रिय है, जिससे ज्यादातर क्षेत्रों में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी हुई है। Haryana Weather
अभी भी मानसून ट्रफ की उत्तरी सीमा सूरतगढ़, भिवानी, अलीगढ़, बांदा, डाल्टागंज, दीघा से होती हुई उत्तरपूर्व बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है। जिससे बंगाल की खाड़ी की तरफ से नमी वाली मानसूनी हवाएं राज्य की तरफ लगातार आने की संभावना है। प्रदेश में 15 जुलाई तक मौसम में बदलाव रहने की संभावना है। इस दौरान ज्यादातर क्षेत्रों में हवाओं और गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। Haryana Weather
तेज बारिश की भी संभावना
14 व 15 जुलाई को राज्य के उत्तरी जिलों में ज्यादातर स्थानों पर हवाओं और गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश तथा दक्षिण-पश्चिमी जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है। इस दौरान कुछ स्थानों पर तेज बारिश की भी संभावना है। Haryana Weather
अगले 3 दिन का मौसम...
13 जुलाई: 12 जिलों महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, मेवात, झज्जर, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, करनाल व यमुनानगर के अधिकतर एरिया (50-75 प्रतिशत) में, 8 जिलों हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र, अंबाला व पंचकूला में कहीं-कहीं (25-50 प्रतिशत) तथा सिरसा व फतेहाबाद के कुछेक (25 प्रतिशत) एरिया में बरसात हो सकती है। Haryana Weather
14 जुलाई: 4 जिलों यमुनानगर, करनाल, पानीपत व सोनीपत के अधिकतर एरिया (50-75 प्रतिशत), 16 जिलों पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, हिसार, भिवानी, रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात व पलवल में कहीं-कहीं (25-50 प्रतिशत एरिया) तथा सिरसा व फतेहाबाद में कुछेक एरिया (25 प्रतिशत एरिया) में बरसात हो सकती है। Haryana Weather
15 जुलाई: 5 जिलों यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत व सोनीपत में ज्यादातर हिस्सों (50-75 प्रतिशत एरिया), 13 जिलों रोहतक, झज्जर, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, पलवल, फरीदाबाद, मेवात, जींद, कैथल, अंबाला व पंचकूला में कहीं-कहीं (25-50 प्रतिशत एरिया) में तथा 4 जिलों सिरसा, फतेहाबाद, हिसार व भिवानी के कुछेक (25 प्रतिशत एरिया) में बारिश हो सकती है।