{"vars":{"id": "123258:4912"}}

Haryana Weather: हरियाणा के इन जिलों में होगी आज बारिश, विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

 

Haryana Weather: हरियाणा में लगातार मौसम बदलता जा रहा है। हरियाणा के इन जिलों में आज बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। आइए जानते है आज किन जिलों में पश्चिमी विक्षोभ (WD) के असर से बारिश देखने को मिलेगी। 

मौसम विभाग के अनुसार, इन चार जिलों फरीदाबाद, कैथल, नारनौल, हिसार और चरखी दादरी में देर रात और अलसुबह हल्की बारिश आई । Haryana Weather

मौसम विभाग  मुताबिक, कैथल, कलायत, नरवाना, गुल्हा, पिहोवा, थानेसर में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा करनाल, अंबाला, यमुनानगर और पंचकूला जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। यहां आज हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

मिली जानकारी के मुताबिक, हरियाणा में बदले मौसम से गेहूं की फसल को फायदा होगा। वहीं, लगातार बढ़ रहे दिन के तापमान से राहत मिली है। दिन के तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। इसके अलावा बादल छाए रहने से रात के तापमान में उछाल देखने को मिला है। Haryana Weather

IMD ने जारी किया गया अलर्ट..

दिखेगा असर

मौसम विभाग के अनुसार, मौसम विज्ञानियों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के असर से एक सप्ताह तक मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। इससे फरवरी में बढ़ रही गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। वहीं, पहाड़ों से आने वाली ठंडी हवाएं फिर से प्रदेश में सक्रिय हो सकती हैं। Haryana Weather

वहीं, नमी बढ़ने से सुबह-सुबह फिर से हल्का कोहरा देखने को मिल सकता है। वहीं, फरवरी के अंत में एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। हालांकि, बाकी पश्चिमी विक्षोभों की तरह यह भी कमजोर रहेगा।

मौसम में बदलाव रहेगा

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ का कहना है कि हरियाणा राज्य में 21 फरवरी तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण 20 फरवरी तक राज्य के अधिकांश भागों में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। Haryana Weather

20 फरवरी को उत्तरी व दक्षिण-पश्चिमी हरियाणा के अधिकांश क्षेत्रों में बूंदाबांदी या हल्की बारिश हो सकती है। इससे दिन के तापमान में मामूली गिरावट आने की संभावना है। लेकिन 21 फरवरी के बाद राज्य में मौसम आमतौर पर शुष्क रहेगा और रात के तापमान में गिरावट आ सकती है।