Haryana Weather: हरियाणा के इन जिलों में आज होगी बरसात, देखें मौसम की ताजा अपडेट
Haryana Weather: हरियाणा में मौसम बड़ा परिवर्तन चल रहा है। मौसम विभाग के विशेषज्ञों के अनुसार, आज राजस्थान के पास पड़ते जिलों में लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसलिए लोगों को अलर्ट रहने की जरूरत है। साथ ही कुछ जिलों में बारिश के भी आसार है।
राज्य में एक कम सक्रियता वाले पश्चिमीविक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 23 मई तक बीच बीच में आंशिक बादल, हल्की से मध्यम गति से हवाएं चलने की संभावना है। 24 मई से एक और सक्रिय पश्चिमीविक्षोभ के आंशिक प्रभाव से राज्य में 24 मई रात्रि से एक बार फिर से मौसम में बदलाव तथा बारिश की संभावना बन रही है।
मौसम विभाग ने आज हरियाणा के 6 जिलों में लू का ऑरेंज अलर्ट और 4 जिलों में लू का येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा 6 जिलों में बारिश की संभावना है और 6 जिलों में मौसम सामान्य रहने की संभावना है।
4 दिन इन जिलों में होगी बारिश
IMD ने अगले चार दिनों 23 से 26 मई तक के लिए बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। इसके तहत 4 दिनों तक प्रदेश के 6 जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल और कैथल में 25 प्रतिशत बारिश की संभावना है।
24 मई को राज्य के 10 जिलों अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, पंचकूला, कैथल, करनाल, सोनीपत, पानीपत, गुरुग्राम और फरीदाबाद में 25 प्रतिशत तक बारिश होने के आसार है।
25 मई को राज्य के 16 जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात, पलवल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर और जींद में 25 फीसदी तक बारिश होने की संभावना है।
26 मई को राज्य के 19 जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, करनाल, कैथल, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात, पलवल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, जिंद, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी और चरखी दादरी में 25 प्रतिशत तक बारिश हो सकती है।