Haryana Weather Update: हरियाणा के इन जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी, जानें मौसम विभाग का अपडेट
Dec 19, 2024, 06:28 IST
Haryana Weather Update: हरियाणा में लगातार 11वें दिन शीतलहर का कहर जारी है। आज गुरुग्राम, फरीदाबाद, पानीपत, सोनीपत, पलवल, नूंह और कैथल में धुंध छाई हुई है। धुंध के साथ पाला भी गिरा है। 7 जिले करनाल, कुरूक्षेत्र, सिरसा, जिंद, फतेहाबाद, हिसार और भिवानी में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 10 से 11 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चलेगी। इनमें से 7 जिलों में से कुछ जगहों पर बादल छाने की संभावना है। बुधवार को हिसार, करनाल और सिरसा सबसे ठंडे रहे मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को हिसार सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान 2.7 डिग्री सेल्सियस तक चला गया है। दूसरे नंबर पर करनाल सबसे ठंडा रहा जहां न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री रहा। इसके अलावा पानीपत का न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री, रोहतक का 6.6 डिग्री और गुरुग्राम का 6.7 डिग्री रहा। आगे कैसा रहेगा मौसम मौसम विशेषज्ञ डॉ. सुरेंद्र पाल के अनुसार हरियाणा में आगे भी ठंड से राहत नहीं मिलने वाली है। 20 दिसंबर तक शीतलहर का अलर्ट है। इस दौरान न्यूनतम तापमान सामान्य से कम रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है। इसकी वजह से पूर्वी हवाएं चलेंगी, कोहरा छा सकता है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर हरियाणा में भी देखने को मिलेगा। आने वाले दिनों में दिन और रात के तापमान में लगातार गिरावट देखने को मिलेगी। बढ़ती ठंड सरसों के लिए खतरा HAU के बावल के क्षेत्रीय केंद्र निदेशक डॉ. धर्मवीर यादव का कहना है कि यह मौसम गेहूं की फसल के लिए अच्छा है। जितनी अधिक ठंड पड़ेगी, गेहूं की फसल का अंकुरण उतना ही अच्छा होगा। हालांकि सरसों के लिए पाला खतरा बन सकता है। ऐसे में किसानों को सरसों में हल्की सिंचाई करनी चाहिए।