Haryana Weather UPdate: हरियाणा में दिखेगा चक्रवाती तूफान फेंगल का प्रभाव, 17 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी
Nov 27, 2024, 11:11 IST
Haryana Weather UPdate: दक्षिण भारत में आए फेंगल तूफान का प्रभाव हरियाणा समेत उत्तरी राज्यों में देखने को मिलेगा। इसके असर से घना कोहरा और वायु की गुणवत्ता खराब होने की संभावना है। मौसम विभाग ने आज से 1 दिसंबर तक घने कोहरे की चेतावनी दी है। इसे देखते हुए हरियाणा के 17 जिलों में घने कोहरे का भी अलर्ट जारी किया गया है। पिछले 24 घंटे में दिन के तापमान में बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। सिरसा में अधिकतम तापमा वहीं, पिछले 24 घंटे में दिन के तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिली है। सिरसा का अधिकतम तापमान 0.4 डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 28.4 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि रात के तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। सोनीपत का न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री दर्ज किया गया।