Haryana Weather: हरियाणा के इन जिलों में तेज बारिश आने की चेतावनी, देखें 5 अगस्त तक कैसा रहेगा मौसम ?
Haryana Weather: हरियाणा में मौसम पूरी तरह से बदल गया है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, आज पूरे दिन हरियाणा में मौसम खराब रहने की संभावना है। IMD के चंडीगढ़ मौसम केंद्र ने 5 जिलों में सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी और चरखी दादरी में तेज बारिश की संभावना बताई है। अंबाला और फतेहाबाद के जाखल में बारिश हो रही है, वहीं महेंद्रगढ़ और जींद में अलसुबह से बूंदाबांदी जारी है। Haryana Weather
मौसम विभाग के अनुसार, बाकी 14 जिलों में भी मध्यम से तेज बारिश हो सकती है। IMD ने अगले 4 दिनों तक प्रदेश में बारिश होने का अनुमान जताया है। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के मुताबिक, 5 अगस्त तक मानसून एक्टिव रहेगा। Haryana Weather
गुरुवार को हिसार, गुरुग्राम, पानीपत, फरीदाबाद और सोनीपत में तेज बारिश हुई।
अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम...
2 अगस्त : IMD के अनुसार, 6 जिलों यमुनानगर, करनाल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात और पलवल में बारिश का यलो अलर्ट है। इनके साथ सिरसा, फतेहाबाद और हिसार में बूंदाबांदी की संभावना है। वहीं, अंबाला, कुरूक्षेत्र, कैथल, जींद, भिवानी, पंचकूला, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम और फरीदाबाद में मध्यम से तेज बारिश हो सकती है। Haryana Weather
3 अगस्त : अंबाला, यमुनानगर, करनाल में बारिश का यलो अलर्ट है। वहीं, सिरसा, फतेहाबाद, कुरूक्षेत्र, कैथल, जींद, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर में बूंदाबांदी के आसार हैं। जबकि, पंचकूला, अंबाला, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में मध्यम से तेज बारिश की संभावना है। Haryana Weather
4 अगस्त : अंबाला और यमुनानगर में तेज बारिश की चेतावनी है। IMD ने 5 जिलों अंबाला, यमुनानगर, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। Haryana Weather
5 अगस्त : इस बारे में चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया है कि मानसून टर्फ की उत्तरी सीमा श्रीगंगानगर, रोहतक, बांदा, रांची, डायमंड हार्बर से उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है। Haryana Weather
यह मानसून टर्फ रेखा उत्तर की तरफ बने रहने की संभावना है। इससे नमी वाली मानसूनी हवाएं बंगाल की खाड़ी से लगातार आने से हरियाणा में मानसून अगस्त के पहले सप्ताह में भी एक्टिव बना रहेगा। इससे राज्य के सभी क्षेत्रों में 5 अगस्त तक बारिश होने की संभावना है।