{"vars":{"id": "123258:4912"}}

Haryana Weather: हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से बदला मौसम, जानें ताजा अपडेट 

 

Haryana Weather: हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम में बदलाव होना शुरु हो गया है। इसके चलते रात से ही तेज उत्तर- पश्चिमी हवाएं चलेंगी। पहाड़ों से मैदानी इलाकों की तरफ चलने वाली हवाओं ने ठंडक बढ़ा दी है। इससे रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

मौसम वैज्ञानियों के अनुसार अगले 5 दिनों तक प्रदेश में 15 से 20km प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। दिन में धूप गर्मी और रात को हवाएं ठंड का अहसास कराएगी। वहीं रात के तापमान में 5 से 8 डिग्री तक गिरावट देखी जा सकती है। 

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार हरियाणा में 9 मार्च तक मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना है। 

इस दौरान 5 और 6 मार्च के दौरान बीच-बीच में मध्यम से तेज हवाएं चलने की संभावना है। इस दौरान उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण रात के तापमान में गिरावट होने की संभावना है।