Haryana Weather: हरियाणा के इन 18 जिलों में विभाग का यलो अलर्ट जारी, अगले 3 दिन इन जगहों पर होगी बारिश ?
Haryana Weather: हरियाणा में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया है। हरियाणा में मौसम को लेकर विभाग ने इन 18 जिलों में यलो अलर्ट जारी कर दिया है। आइए देखें मौसम को लेकर विभाग की ताजा रिपोर्ट...
आज हरियाणा के पंचकूला में सुबह-सुबह तेज बारिश हुई। मौसम विभाग ने आज 18 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। भिवानी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात, फरीदाबाद, पलवल, गुरुग्राम, झज्जर, रोहतक, सोनीपत, जींद, कैथल, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, अंबाला और पंचकूला में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। Haryana Weather
मौसम विभाग के अनुसार, आज रात से प्री मानसून एक्टिव हो जाएगा। इसके कारण आगामी 4 से 5 दिन पूरे प्रदेश में अच्छी बारिश हो सकती है। Haryana Weather
बारिश के आसार
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ का कहना है कि प्रदेश में आमतौर पर 25 जून तक मौसम में बदलाव रहने की संभावना है। अगले एक सप्ताह के दौरान दक्षिण-पश्चिम मानसून के उत्तर भारत की और तेजी से बढ़ने की संभावना है। Haryana Weather
इसके कारण हरियाणा में भी बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना बन रही है। इससे हवाओं में बदलाव और प्री मानसूनी हवाओं के कारण आज रात से मौसम में फिर से बदलाव आने की संभावना है। 21 जून और 22 जून को कहीं-कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना है। Haryana Weather
23 जून से 25 जून के दौरान हवाओं और गरज चमक के साथ राज्य में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार है। इस दौरान कुछ एक स्थानों पर तेज बारिश की भी संभावना बन रही है। इस दौरान दिन के तापमान में गिरावट रहने और वातावरण में नमी की मात्रा अधिक रहने की संभावना है। Haryana Weather
3 दिन कहां-कहां बारिश
21 जून : कैथल, अंबाला, यमुनानगर, पंचकूला, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात व पलवल में भारी बारिश और हिसार, भिवानी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, रोहतक, सोनीपत, जींद, पानीपत, करनाल व कुरुक्षेत्र में गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। Haryana Weather
22 जून : पंचकूला, यमुनानगर, सोनीपत, रोहतक व झज्जर में भारी बारिश और कैथल, अंबाला, पंचकूला, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात, पलवल, हिसार, भिवानी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, जींद, पानीपत, करनाल और कुरुक्षेत्र में गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। Haryana Weather
23 जून: पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात व पलवल में भारी बारिश और सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी, चरखीदादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, जींद, करनाल, पानीपत व कुरुक्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। Haryana Weather
मानसून की होगी एंट्री
मौसम विभाग के अनुसार, मानसूनी हवाएं अरब सागर और बंगाल की खाड़ी दोनों ओर से आ रही हैं। जब ये दोनों ओर से आती हैं तो अच्छी बारिश होती है। यूपी व राजस्थान दोनों ओर से प्रदेश में मानसून की एंट्री की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, मानसून 22 जून को दिल्ली तक पहुंच जाएगा, जबकि सामान्य तारीख 30 जून है। Haryana Weather
पंजाब-हरियाणा के कुछ हिस्सों को भी अगले 2-3 दिन में कवर कर लेगा। मौसम विभाग के अनुसार, ऐसा बहुत कम होता है कि जून में ही मानसून देश में फैल जाए। आमतौर पर मानसून पूरे देश को 8 जुलाई तक कवर करता है।