Haryana: हरियाणा का सूबेदार जवान सियाचिन में शहीद, पिछले वर्ष ही मिली थी प्रमोशन
Haryana: हरियाणा से जुड़ी बड़ी खबर है। हरियाणा का सूबेदार जवान सियाचिन में शहीद हो गये। जानकारी के मुताबिक, शहीद सूबेदार जम्मू एंड कश्मीर (JAK) राइफल्स में थे। शहीद सूबेदार के पिता बलवंत सिंह का निधन हो चुका है। घर में मां रचना कौर, भाई हरदेव सिंह, पत्नी गुरविंदर कौर और 2 बच्चे उपराज सिंह व मनरीत कौर हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, पिछले साल ही उन्हें सूबेदार के पद पर प्रमोशन मिली थी। उनकी पार्थिव देह सैन्य सम्मान के साथ लद्दाख से हवाई जहाज के जरिए रवाना कर दी गई है। जहां से वे दिल्ली पहुंचेंगे। उसके बाद पार्थिव देह सिरसा लाई जाएगी। सूबेदार लद्दाख के सियाचिन ग्लेशियर में शहीद हो गए। Haryana News
जानकारी के मुताबिक, इसके बाद आज (21 अप्रैल) ही सिरसा स्थित पैतृक गांव झोपड़ा में उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।
मिली जानकारी के अनुसार, सूबेदार बलदेव के शहीद होने की सूचना मिलते ही सोमवार सुबह से रिश्तेदार और ग्रामीण अंतिम दर्शन के लिए उनके घर पहुंच रहे हैं। Haryana News
पूरी जानकारी...
JAK राइफल्स में भर्ती हुए
जानकारी के मुताबिक, शहीद सूबेदार बलदेव सिंह मूल रूप से एयरफोर्स सिरसा के सामने स्थित बीरपुर कॉलोनी के रहने वाले थे। उनके परिवार के मुताबिक सूबेदार बलदेव सिंह 24 साल पहले मार्च 2021 में JAK राइफल्स की 18वीं रेजिमेंट में सिपाही के तौर पर भर्ती हुए थे। इसके बाद पिछले साल ही उन्हें पदोन्नति मिली थी। इसके बाद वह सूबेदार बन गए। Haryana News
तबीयत बिगड़ी
मिली जानकारी के अनुसार, सूबेदार बलदेव सिंह की ड्यूटी लद्दाख में सियाचिन के नॉर्थ ग्लेशियर में कुमार पोस्ट पर थी। वह शनिवार रात को भली-भांति सोए थे। जब रविवार सुबह उठे तो उनकी तबीयत खराब हुई। पहले जवान को उल्टी हुई थी। इसके बाद उन्होंने बताया कि घबराहट हो रही है।
इलाज के दौरान शहीद
जानकारी के मुताबिक, इसके बाद सेना के जवान उन्हें तुरंत इमरजेंसी मेडिकल मदद के लिए अस्पताल ले गए। वहा पहुंचकर सूबेदार ने सीने में दर्द बताया। इसके बाद डॉक्टरों ने उनका इलाज शुरू कर दिया। मगर, रविवार की सुबह 11 बजे उनकी तबीयत बिगड़ती चली गई और इलाज के दौरान ही उन्होंने आखिरी सांस ली। Haryana News
सेना ने श्रद्धांजलि दी
मिली जानकारी के अनुसार, सूबेदार के शहीद होने का पता चलते ही नॉर्दर्न कमांड चीफ समेत सेना के अन्य अधिकारी वहां पहुंचे। उन्होंने शहीद को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद सैन्य सम्मान के साथ पार्थिव देह पैतृक गांव के लिए रवाना कर दी। जानकारी के अनुसार, सूबेदार का पार्थिव शरीर पहले सिरसा की बीरपुर कॉलोनी में लाया जाएगा। इसके बाद झोपड़ा गांव ले जाकर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
एक-एक बेटा फौज में Haryana News
परिजनों के अनुसार, सूबेदार बलदेव सिंह के पिता बलवंत सिंह 4 भाई थे। इन चारों भाइयों का एक-एक बेटा सेना में है। उनके भाई हरदेव सिंह मिल्क प्लांट में काम करते हैं और पत्नी गुरविंदर कौर हाउस वाइफ हैं।