Hisar Airport Update: हिसार से जयपुर फ्लाइट का समय बदला, 1 मई से बढ़ेगा किराया
हिसार से हवाई यात्रा होगी महंगी! 1 मई से जयपुर, दिल्ली और अयोध्या की फ्लाइट्स का किराया बढ़ा। जयपुर रूट के समय और दिन में भी बड़ा बदलाव। जानें नई दरें और शेड्यूल।
हिसार: हिसार से संचालित हवाई सेवाओं में 1 मई से अहम बदलाव होने जा रहा है। जहां एक ओर विभिन्न रूट्स पर फ्लाइट का किराया बढ़ेगा, वहीं जयपुर जाने वाली फ्लाइट के दिन और समय में भी बदलाव किया गया है। जयपुर रूट पर अब फ्लाइट सोमवार और बुधवार को संचालित होगी। पहले यह सेवा मंगलवार और वीरवार को उपलब्ध थी।
इसके साथ ही फ्लाइट का समय भी बदल दिया गया है। पहले यह उड़ान दोपहर 2:35 बजे हिसार से रवाना होकर 3:35 बजे जयपुर पहुंचती थी, लेकिन 1 मई से अब यह शाम 4:30 बजे रवाना होकर 5:30 बजे पहुंचेगी।
वहीं, 1 मई से विभिन्न रूट्स पर किराए में बढ़ोतरी भी लागू होगी। जयपुर का किराया करीब 2400 रुपए से बढ़कर लगभग 3000 रुपए हो जाएगा। अयोध्या रूट पर किराया 5075 रुपए से बढ़कर 5495 रुपए कर दिया गया है। दिल्ली के लिए किराया 1991 रुपए से बढ़कर 2306 रुपए हो जाएगा, जबकि चंडीगढ़ के लिए यह 2135 रुपए से बढ़कर 2450 रुपए कर दिया गया है।
वित्त मंत्रालय ने जेट फ्यूल (ATF) पर ड्यूटी को ₹29.5 से बढ़ाकर ₹42 प्रति लीटर कर दिया है। वहीं ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें बढ़ी हैं। 1 अप्रैल 2026 से घरेलू एयरलाइंस के लिए ईंधन की कीमत लगभग 1.04 लाख प्रति किलोलीटर तक पहुंच गई है। 1 मई से जयपुर रूट का शेड्यूल पूरी तरह बदल जाएगा। अब यात्रियों को नए समय के अनुसार अपनी यात्रा प्लान करनी होगी। हिसार से जयपुर जाने वाली यह फ्लाइट मंगलवार और गुरुवार की जगह सोमवार और बुधवार को संचालित होगी। पहले यह दोपहर 2:35 बजे उड़ान भरती थी, लेकिन अब यह शाम 4:30 बजे हिसार से रवाना होगी और 5:30 बजे जयपुर पहुंचेगी।