{"vars":{"id": "123258:4912"}}

हिसार: टोल टैक्स विवाद में मैनेजर की हत्या, गाड़ी से रौंदकर आरोपी फरार

हिसार-चंडीगढ़ हाईवे पर बाडो पट्टी टोल प्लाजा मैनेजर की बेरहमी से हत्या। टोल टैक्स विवाद में स्कार्पियो चालक ने मैनेजर को रौंदा, मौके पर मौत।
 

हिसार :  हिसार-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित बाडो पट्टी टोल प्लाजा के मैनेजर की बेरहमी से हत्या करने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि यहां सोमवार देर रात गाड़ी निकालने को लेकर विवाद के बाद एक बेकाबू स्कार्पियो गाड़ी के चालक ने टोल मैनेजर को गाड़ी से टक्कर मारी। जिससे टोल मैनेजर की मौके पर ही मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक टोल मैनेजर संजय शुक्ला मूल रूप से उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के रहने वाले थे और लंबे समय से यहाँ पर कार्यरत थे।  बाडो पट्टी टोल प्लाजा पर गाड़ी सवार युवकों और टोल कर्मियों के बीच टोल टैक्स के भुगतान को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ता देख टोल प्लाजा के मैनेजर संजय शुक्ला मामला शांत करवाने के लिए आए तो कार चालक ने उनको गाड़ी से बुरी तरह रौंद दिया जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी चालक गाड़ी समेत मौके से फरार हो गया।