हिसार हत्याकांड: आरोपी रवि ने की आत्महत्या, वीडियो में बताई ये बड़ी वजह
हिसार के बरवाला हत्याकांड का मुख्य आरोपी रवि जींद में मृत मिला। आत्महत्या से पहले वायरल वीडियो में प्रेम-प्रसंग और रंजिश को बताया हत्या की वजह। पुलिस जांच जारी।
हिसार : जिले के बरवाला क्षेत्र में हुए विष्णु हत्याकांड के मुख्य आरोपी रवि ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। रवि का शव जींद जिले के उचाना क्षेत्र में एक पेड़ से फंदे पर लटका मिला। आत्महत्या से पहले उसने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया। जिसमें उसने प्रेम-प्रसंग को वारदात की वजह बताते हुए कहा कि "जिंदगी में कभी प्यार मत करना।" फिलहाल पुलिस वीडियो की सत्यता और पूरे मामले की जांच कर रही है।
शनिवार शाम बरवाला क्षेत्र के गैबीपुर नहर पर गांव बुढ़ाखेड़ा निवासी विष्णु और उसका साथी पारस गाड़ी धोने गए थे। इसी दौरान तीन युवकों ने उन पर चाकुओं से हमला कर दिया। हमले में विष्णु की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पारस गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने इस मामले में प्रभुवाला निवासी रवि को मुख्य आरोपी मानते हुए उसकी तलाश शुरू की थी।
इसी बीच रविवार को रवि का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया। वीडियो में उसने दावा किया कि वह एक युवती से प्रेम करता था और पारस उसे लंबे समय से परेशान कर रहा था। इसी विवाद के चलते उसने दोनों पर हमला किया। वीडियो के अंत में उसने आत्महत्या करने की बात कही और अपनी लोकेशन उचाना क्षेत्र के पास बताई।
कुछ समय बाद जींद के उचाना क्षेत्र में रेलवे लाइन के पास एक पेड़ से रवि का शव फंदे पर लटका मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस वायरल वीडियो की सत्यता की जांच के साथ हत्या और आत्महत्या—दोनों मामलों की हर पहलू से जांच कर रही है।
रविवार को सोशल मीडिया पर रवि का एक वीडियो सामने आया, जिसमें उसने वारदात के पीछे निजी रंजिश और प्रेम-प्रसंग से जुड़े कारण होने का दावा किया। वीडियो में उसने कहा कि वह एक युवती से प्रेम करता था और उसके अनुसार पारस उसे लंबे समय से परेशान कर रहा था और कई बार उसका रास्ता रोकता था। उसने दावा किया कि इसी विवाद के चलते उसने नहर पर दोनों पर हमला किया। जिसमें एक युवक की मौत हो गई और दूसरा घायल हो गया। वीडियो के अंत में उसने आत्महत्या करने की बात भी कही और अपनी लोकेशन उचाना क्षेत्र के पास बताई। कहा कि, जिंदगी में कभी प्यार मत करना...।