ASI Rammehar Bulletproof Jacket Updates: पुलिस टीम पर की फायरिंग, ASI की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी गोली
हिसार: हिसार जिले के गांव बहबलपुर के पास जेवरा मार्ग पर शनिवार सुबह करीब 7 बजे CIA और लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के शूटर प्रदीप निवासी नलवा के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिसकर्मियों ने जवाबी फायरिंग कर प्रदीप को धर दबोचा। बताया जा रहा है कि वह रोहतक के एक स्कूल संचालक और मधुबन के एक गांव के सरपंच से 5-5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने की वारदात में शामिल था।
📡 मुखबिर की सूचना पर मौके पर पहुंची टीम
DSP कमलजीत ने बताया कि CIA प्रभारी कर्मजीत की टीम को सूचना मिली कि रंगदारी मांगने और फायरिंग करने का आरोपी प्रदीप निवासी नलवा गांव बहबलपुर से जेवरा मार्ग पर किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। उसके बाद टीम मौके पर पहुंची।
🛡️ जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली, ASI की जैकेट बची
टीम ने सर्च अभियान चलाकर बदमाश को घेर लिया। पुलिस ने उसे सरेंडर करने को कहा मगर उसने टीम पर फायरिंग कर दी। एक गोली ASI राममेहर की बुलेट प्रूफ जैकेट पर लगी। पुलिस ने बचाव में फायरिंग की तो प्रदीप के बाएं पैर पर गोली लगी, तब उसे पकड़ लिया।
⚖️ अवैध पिस्तौल व कारतूस बरामद, 5 केस दर्ज
मौके पर आरोपी के पास एक अवैध पिस्तौल व एक जिंदा कारतूस मिला है। उस पर 5 आपराधिक केस दर्ज बताए जा रहे हैं।