{"vars":{"id": "123258:4912"}}

सावधान! अगर आपकी भी रुकी है पेंशन या राशन कार्ड, तो भिवानी प्रशासन का यह नया आदेश जरूर पढ़े

भिवानी न्यूज़: डीसी साहिल गुप्ता के मार्गदर्शन में आयोजित समाधान शिविर में सीईओ अजय चौपड़ा ने सुनीं लोगों की शिकायतें। अतिक्रमण, परिवार पहचान पत्र, दयालु योजना और पेंशन संबंधी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करने के निर्देश जारी।

 

भिवानी, 12 फरवरी। डीसी साहिल गुप्ता के मार्गदर्शन में वीरवार को लघु सचिवालय स्थित डीआरडीए हॉल में जिला परिषद के सीईओ अजय चौपड़ा ने समाधान शिविर में जनसमस्याएं सुनी। जिला परिषद सीईओ ने निर्देश दिए कि किसी भी योजना का कोई भी पात्र व्यक्ति लाभ से वंचित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक समस्या का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं का समाधान करना प्रशासन की पहली प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की देरी स्वीकार नहीं की जाएगी।जिला परिषद सीईओ ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि परिवार पहचान-पत्र में आय सहित अन्य त्रुटियों अतिशीघ्र दूर करें ताकि जरूरतमंद लोगों को सामाजिक पैशन योजनाओं का लाभ मिल सके।


उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा जरूरतमंद और गरीब लोगों के लिए क्रियान्वित विभिन्न सामाजिक पेंशन योजनाओ, दीन दयाल आवास योजना, दयालु योजना के साथ-साथ राशन कार्ड, पेंशन, आधार कार्ड व परिवार पहचान पत्र से संबंधित समस्याओं का अति शीघ्र समाधान करें। इसके साथ-साथ अतिक्रमण से संबंधित समस्या के समाधान हेतू ड्यूटी मैजिस्ट्रेट नियुक्त करवाएं और शहर व ग्रामीण क्षेत्र से अतिक्रमण व अवैध कब्जों को हटवाएं। सीईओ के समक्ष बहल निवासी राजेश अग्रवाल ने बस स्टैंड से मुख्य बाजार रोड़ पर दोनों और अतिक्रमण हटवाने,मंजू शर्मा ने राधा स्वामी भवन के पास ऑवरफ्लो सीवर को दुरूस्त करवाने, पूर्व पार्षद ईश्वर मान व केके ग्रोवर ने नेहरु पार्क में शहीद स्मारक के पास सफाई व टूटी पड़ी दीवार को दुरूस्त करवाने, सोमबीर ने अविवाहित पेंशन बनवाने, सुई निवासी मुकेश ने बापोड़ा से सुई को जाने वाली सड़क के दोनो तरफ नाला बनवाने व सड़क के बीच में खड़े बिजली के पोल हटवाने, लुहानी निवासी अजीत ने गांव में बन रही गली का रास्ता खुलवाने, पार्षद विनोद कुमार ने हनुमान गेट चैक पर पाईप लीकेज ठीक करवाने, रितु ने पति की मृत्यु होने पर दयालु योजना का लाभ लेने व बीपीएल कार्ड बनवाने, रामचन्द्र ने अपनी पीपीपी से अवैध सम्पत्ति हटवाने, कविता ने दयालु योजना का लाभ लेने, जाटु लोहारी निवासी संतोष ने विधवा पेंशन बनवाने, प्रताप ने भगत सिंह चैक के पास से ठप हुए सीवर को ठीक करवाने, कमला ने राशन कार्ड बनवाने, गुरमिल ने मोबाइल चोरी होने पर पुलिस कार्रवाई करवाने, रेवती ने बिजली का बिल कम करवाने, कायला निवासी भालू राम ने विकलांगता का प्रमाण पत्र बनवाने, प्रीति, धीरु, भवानी शंकर, सुधीर, सुरेश, सुरज, सुनिता, साहिल व इन्द्रलाल ने पीपीपी से संबंधित समस्या रखी।


जिला परिषद सीईओ ने समस्याओं को सुनते हुए उनके समाधान बारे संबंधित अधिकारियों को शीघ्र निपटाने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे समाधान शिविर में आई शिकायतों को गंभीरता से लेकर स्थायी समाधान करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वें शिकायतों का समाधान करने के अलावा शिकायतकर्ताओं को शिकायत के समाधान की पूरी प्रक्रिया बताकर संतुष्ट भी करें, ताकि वे अपनी शिकायत दोबारा लेकर न आएं।
इस मौके पर डीडीपीओ सोमबीर कादयान, ईओ नगर परीषद राजाराम, डाॅ राजेश ग्रेवाल, एपीओ दलबीर सिंह वर्मा, टीडब्ल्यूओ राजकुमार, पुलिस निरीक्षक सतनारायण सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों के अलावा सुनील नम्बरदार, रामकिशन हलवासिया, केके ग्रोवर व नरेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।