Jind News: जींद में जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र को लेकर नया आदेश; अब हिंदी-अंग्रेजी के साथ पिन कोड हुआ अनिवार्य
जींद जिला रजिस्ट्रार का बड़ा फैसला! अब जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र हिंदी व अंग्रेजी दोनों भाषाओं में होंगे जारी। पते के साथ पिन कोड लिखना भी हुआ अनिवार्य।
जींद : जिला रजिस्ट्रार जन्म-मृत्यु एवं सिविल सर्जन, जिंद ने एक महत्वपूर्ण आदेश जारी कर दिया है। अब जिंद जिले के सभी जन्म-मृत्यु रजिस्ट्रेशन केंद्रों पर जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र दोनों भाषाओं (हिंदी व अंग्रेजी) में जारी किए जाएंगे तथा प्रमाण पत्र के स्थाई पते में आवेदक द्वारा उपलब्ध कराए गए दस्तावेजों के अनुसार पिन कोड भी अनिवार्य रूप से अंकित किया जाएगा।आदेश में कहा गया है कि कई आवेदनों में पिन कोड न डाले जाने के कारण प्रमाण पत्र अधूरे पाए गए थे। इसलिए सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि भविष्य में इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए।
आदेश की मुख्य बातें:
1) जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में ही जारी किए जाएंगे।
2) प्रमाण पत्र पर आवेदक के पते के साथ पिन कोड अवश्य दर्ज किया जाएगा।
यह आदेश जिला के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, नगर परिषद और नगर पालिका क्षेत्रों के अधिकारियों को जारी किया गया है।
आदेश की प्रति मुख्य रजिस्ट्रार जन्म-मृत्यु एवं महानिदेशक स्वास्थ्य सेवाएं, हरियाणा को भी सूचनार्थ भेज दी गई है।यह कदम प्रमाण पत्रों को अधिक मानकीकृत, पूर्ण और डाक संबंधी सुविधाओं के लिए उपयोगी बनाने की दिशा में उठाया गया है।