{"vars":{"id": "123258:4912"}}

जींद: जुलाना में डिलीवरी के लिए आई 15 साल की किशोरी, युवक पर FIR

जींद के जुलाना सीएचसी में 15 साल की नाबालिग डिलीवरी के लिए पहुंची। पति बताकर साथ आए युवक पर यौन शोषण और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज। जानें पूरी घटना।

 

जींद : जुलाना सीएचसी में मंगलवार को डिलीवरी के लिए आई एक लड़की 15 साल की नाबालिग निकली। लड़की के साथ आए युवक ने खुद को उसका पति बताया। महिला थाना पुलिस ने प्रसव पीड़िता के बयान पर आरोपित युवक के खिलाफ यौन शोषण करने, चाइल्ड प्रोटेक्शन समेत विभिन्न धाराओं में जीरो एफआइआर दर्ज कर दिल्ली पुलिस को भेज दी है।

मूल रूप से दिल्ली निवासी किशोरी को डिलीवरी के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जुलाना में लाया गया। साथ व्यक्ति ने अपना नाम दिल्ली निवासी विक्की बताते हुए खुद को पति बताया। स्वास्थ्य कर्मचारियों ने लड़की की आयु संबंधित दस्तावेज मांगे तो वह 15 साल की मिली। महिला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लड़की से पूछताछ की। उसने विक्की के साथ अपने आपको शादीशुदा बताया। पुलिस जांच में सामने आया कि विक्की के माता-पिता की मौत हो चुकी है। वह 2025 से लगातार लड़की का यौन शोषण करता आ रहा है। इसी बीच वह गर्भवती हो गई। डिलीवरी करवाने के लिए विक्की दिल्ली से जुलाना में अपनी बहन के पास आया था।