{"vars":{"id": "123258:4912"}}

Kaithal-Cheeka Fourlane: विधायक देवेंद्र हंस का मास्टरस्ट्रोक, कैथल-चीका फोरलेन को मिली मंजूरी; क्षेत्र में खुशी की लहर

चीका वासियों की बरसों पुरानी मांग पूरी! विधायक देवेंद्र हंस के प्रयासों से कैथल-चीका मार्ग बनेगा फोरलेन। संकरी सड़क और हादसों से मिलेगी मुक्ति, व्यापार को मिलेगी नई रफ्तार। जानें क्यों सोशल मीडिया पर 'दिग्गजों' पर भारी पड़े देवेंद्र हंस।

 

चीका : क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए विधायक देवेंद्र हंस के प्रयासों से कैथल-चीका फोरलेन परियोजना को मंजूरी मिल गई है। इस महत्वपूर्ण स्वीकृति के बाद पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है।

बताया जा रहा है कि कैथल से चीका तक का यह मार्ग लंबे समय से संकरा होने के कारण हादसों का कारण बनता रहा है। बढ़ते यातायात दबाव और भारी वाहनों की आवाजाही से आम लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। क्षेत्र के सामाजिक संगठनों, व्यापार मंडलों और ग्रामीणों द्वारा समय-समय पर इस सड़क को फोरलेन बनाने की मांग उठाई जाती रही थी।

विधायक देवेंद्र हंस ने कहा कि क्षेत्र के विकास को गति देना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि फोरलेन बनने से न केवल यातायात सुगम होगा, बल्कि व्यापार और उद्योग को भी बढ़ावा मिलेगा। इससे कैथल और चीका के बीच सफर का समय कम होगा तथा दुर्घटनाओं में भी कमी आएगी।
 
यह परियोजना क्षेत्र की तस्वीर बदलने में मील का पत्थर साबित होगी

स्थानीय लोगों ने विधायक का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह परियोजना क्षेत्र की तस्वीर बदलने में मील का पत्थर साबित होगी। व्यापारियों का मानना है कि बेहतर सड़क संपर्क से बाहरी निवेश और कारोबार को नई दिशा मिलेगी। क्षेत्रवासियों ने उम्मीद जताई है कि अब जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होगा और तय समय सीमा में इसे पूरा किया जाएगा, ताकि लोगों को इसका लाभ शीघ्र मिल सके। लोगों द्वारा सोशल मीडिया पर क्षेत्र के पिछले नेताओं और विधायक देवेंद्र हंस के बीच की राजनीति में देवेंद्र हंस को विजेता बना डाला। लोगों का यह भी कहना है कि जो काम पुराने दिग्गज और पार्टी के साथ जुड़े नेता नहीं करवा पाए वहीं काम विपक्ष का नेता होने के बावजूद भी देवेंद्र हंस करवाने में कमयाब रहे। बहरहाल इस मामले को लेकर अब सोशल मीडिया में सरगर्मियां बढ़ गई हैं और लोगों में मौजूदा विधायक देवेंद्र हंस के प्रति इतने बड़े प्रोजेक्ट को मंजूर करवाने पर सम्मान भी बढ़ा है।