{"vars":{"id": "123258:4912"}}

Three Killed Father Son Bhutto News 2026: कैथल में बेकाबू स्कॉर्पियो ने तीन को कुचला: पिता-पुत्र समेत तीन की मौत, चालक फरार

कैथल के कलायत में बेकाबू स्कॉर्पियो ने बाइक सवार पिता-पुत्र समेत 3 लोगों को कुचला; तीनों की मौत, चालक फरार व पुलिस जांच में जुटी।
 

कैथल: हरियाणा के कैथल से एक भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है। यहां बेकाबू स्कॉर्पियो ने बाइक सवार तीन लोगों को कुचल दिया। हादसे में पिता-पुत्र सहित तीन की मौत हो गई। वहीं हादसे की जानकारी मिलने के बाद दोनों परिवारों में चीख-पुकार मच गई।

🚗 कलायत अनाज मंडी के पास हुआ हादसा, चालक फरार

मिली जानकारी के अनुसार, हादसा अनाज मंडी कलायत में विर्क प्लेस के सामने हुआ है। मृतकों की पहचान कलायत निवासी 40 वर्षीय अरविंद, उसके 10 वर्षीय बेटे हनी और गांव कोलेखा निवासी 35 वर्षीय भुट्टो के रूप में हुई है। तीनों बाइक पर सवार होकर कलायत जा रहे थे, तभी रास्ते में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की चपेट में आ गए। बताया जा रहा है कि पहले स्कॉर्पियो से टक्कर मारी, फिर दो बार गाड़ी उनके ऊपर चढ़ा दी, जिससे तीनों की मौके पर ही सांसें थम गईं। वहीं हादसे के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया।

🔍 शव अस्पताल भेजे गए, CCTV खंगाल रही पुलिस

हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर अस्पताल भेज दिया। पुलिस आरोपी चालक की पहचान के लिए CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। फिलहाल घटना की जांच कर रही है।