{"vars":{"id": "123258:4912"}}

Kaithal Weather Update: कैथल में कोहरे का अचानक 'अटैक'; 60 मीटर तक सिमटी दृश्यता, जानें 12 मार्च तक कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

कैथल में शनिवार सुबह अचानक घना कोहरा छाने से विजिबिलिटी 6 मीटर तक रह गई, जिससे वाहन चालकों को भारी परेशानी हुई। मौसम विभाग के अनुसार 12 मार्च तक मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के कारण बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। जानें फसलों पर इसका असर।

 

कैथल। शनिवार सुबह मौसम ने अचानक करवट ले ली। कई इलाकों में घनी धुंध और कोहरे छा गई। सुबह चार बजे तक मौसम साफ था, सुबह छह बजे अचानक धुंध छा गई धुंध छाने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

सुबह करीब छह बजे के बाद अचानक घना कोहरा छा गया यहां दिन का तापमान करीब 3.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जबकि जिले कई हिस्सों में भी दृश्यता काफी कम रही। शुरुआत घनी धुंध के साथ हुई, जिससे सुबह के समय यातायात प्रभावित हुआ। छह से 60 मीटर की दृश्यता रही। हालांकि नौ बजे के बाद मौसम सामान्य हो गया।

12 मार्च तक मौसम शुष्क रहेगा

मौसम आमतौर पर 12 मार्च तक खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 8 मार्च रात्रि से 11 मार्च के दौरान राज्य में कहीं कहीं आंशिक बादल आने की संभावना है।

इस दौरान बीच बीच में हवाओं में बदलाव आने और हल्की से मध्यम गति से हवाएं चलने की संभावना है। इस दौरान दिन के तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होने और रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है।

फिलहाल मौसम फसलों के अनुकूल

कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य वैज्ञानिक डा. रमेश वर्मा ने कहा फिलहाल मौसम फसलों के अनुकूल बना हुआ है। पिछले एक सप्ताह दिन में गर्मी रही, शनिवार को अधिकतम तापमान 31.4 और न्यूनतम तापमान 14 .4 डिग्री दर्ज किया गया। रात का मौसम अब भी ठंडा रहता है।