{"vars":{"id": "123258:4912"}}

Anti Corruption Bureau Haryana: करनाल में एंटी करप्शन ब्यूरो का बड़ा छापा, घूसखोर क्लर्क गौरव राणा गिरफ्तार

करनाल में एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने नगर निगम के क्लर्क को 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी प्रॉपर्टी आईडी ठीक करने के एवज में घूस मांग रहा था।

 

करनाल : हरियाणा के करनाल जिले में  एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। यहां  नगर निगम के क्लर्क को 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पकड़ा। 

मिली जानकारी के अनुसार, पकड़े गए क्लर्क की पहचान गौरव राणा के रुप में हुई है। बताया जा रहा है कि प्रापर्टी आइडी में नाम ठीक करने के एवज में पांच हजार घूस की मांग की थी। शिकायतकर्ता  ने एसीबी को दी शिकायत में बताया कि वह अपनी प्रापर्टी आईडी में हुई गलती ठीक कराने के लिए नगर निगम गया था। वहां क्लर्क गौरव राणा ने गलती ठीक करने के बदले उससे 5 हजार रुपये की रिश्वत मांगी। इस शिकायत के बाद ACB ने रणनीति बनाकर ट्रैप बिछाया।

जैसे ही क्लर्क ने रिश्वत के पांच हजार रुपये लिए, टीम ने उसे तुरंत पकड़ लिया। साथ ही उससे रुपये भी बरामद कर लिए हैं। फिलहाल एसीबी टीम क्लर्क को पकड़कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।