{"vars":{"id": "123258:4912"}}

Karnal Murder Case Update: दुबई से लौटे युवक पर लाठी-डंडों और चाकुओं से हमला, सीआईए-3 ने आरोपियों को दबोचा

करनाल में पुराने बस अड्डे के पास लक्ष्य हत्याकांड में दो आरोपी पुनीत और गुलराज गिरफ्तार। दुबई से लौटे युवक की पुरानी रंजिश में की गई थी हत्या।

 

करनाल। करनाल में बीते दो दिन पहले पुराने बस अड्डे के पीछे लक्ष्य नामक युवक की हत्या के सनसनीखेज मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। हमलावरों ने लाठी-डंडों और चाकुओं से बेरहमी से हमला कर युवक को गंभीर रूप से घायल कर दिया था। पहले उसे करनाल के निजी अस्पताल और फिर चंडीगढ़ रेफर किया गया था, जहाँ 15 अक्टूबर को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपी पुनीत और गुलराज को गिरफ्तार कर लिया है।

🔍 पुरानी रंजिश के चलते गाड़ी का पीछा कर दिया गया था वारदात को अंजाम: सीआईए-3 ने दी जानकारी

सरकारी अस्पताल में आरोपियों का मेडिकल कराने पहुँची सीआईए-3 के सब-इंस्पेक्टर हरदीप ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि मृतक लक्ष्य कुछ दिन पहले ही दुबई से अपने घर आया था। पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों ने बस स्टैंड के नजदीक उसकी गाड़ी का पीछा कर इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस अब दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी, ताकि हत्या में इस्तेमाल हथियार और अन्य संलिप्त लोगों के बारे में गहराई से पूछताछ की जा सके।