{"vars":{"id": "123258:4912"}}

करनाल: गेहूं की बोरियों में ईंट डालकर वजन बढ़ाने का खुलासा, 5 आढ़तियों के लाइसेंस सस्पेंड

करनाल की कुंजपुरा मंडी में गेहूं की बोरियों में ईंटें मिलीं। प्रशासन ने 5 आढ़तियों के लाइसेंस सस्पेंड कर जुर्माना लगाया और मार्केट कमेटी में बड़े बदलाव किए।

 

करनाल: करनाल की कुंजपुरा मंडी में आढ़ती द्वारा गेहूं की बोरियों में ईंट डालकर वजन बढ़ाने का मामला सामने आया है। मामले में मनोहर लाल दीपक कुमार ट्रेडिंग कंपनी कुंजपुरा का लाइसेंस सस्पेंड कर दिया गया है और 10 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है।

वहीं, करनाल मंडी में उत्तर प्रदेश से लाए गए गेहूं को सरकारी प्रक्रिया के तहत बेचने का मामला भी उजागर हुआ है। इस गड़बड़ी में शामिल 4 आढ़तियों पर 10,550 रुपए का जुर्माना लगाया गया है और उनके की लाइसेंस भी निलंबित कर दिए गए हैं। मार्केट कमेटी की बड़े ओर से मंडियों के रिकॉर्ड की जांच शुरू कर दी गई न लिए है। जांच में यह सामने आया है कि किसान पोर्टल की नीन पारदर्शिता में कमी के कारण स्थानीय और यूपी के गेहूं से की पहचान करना मुश्किल हो रहा है।

 अनाज मंडी में भी अनियमितताओं के मामले सामने आए हैं। यहां पुराने गेहूं को बेचने और अतिरिक्त कट्टे लेने के आरोप में दो आढ़तियों के लाइसेंस सस्पेंड किए गए थे। साथ ही हैफेड के इंस्पेक्टर बलजीत के खिलाफ भी व कार्रवाई की गई है। इस पूरे घटनाक्रम के बाद प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए असंध मंडी के असिस्टेंट सेक्रेटरी संजय से सचिव का कार्यभार वापस ले लिया है और उनकी जगह नए सचिव के रूप में अनिल की नियुक्ति की गई है।