Karnal CIA Three Action: कार सवार से 30 लाख की लूट मामले में 4 लुटेरे गिरफ्तार, लाइव लोकेशन भेजकर करवाई थी वारदात
करनाल : करनाल पुलिस की सीआईए थ्री शाखा ने बीती देर रात कार सवार युवक से 30 लाख रुपये की लूट करने वाले चार लुटेरों को 24 घण्टे से भी पहले गिरफ्तार किया। करनाल पुलिस की सीआईए थ्री शाखा के जांच अधिकारी राजीव ने मामले की जानकारी देते हुए बताया, हमें 30लाख रुपए की लूट होने की सूचना मिली थी उसी दौरान टीम का गठन किया गया।
जांच के दौरान मामले में पूछताछ के बाद खुलासा हुआ पीड़ित की गाड़ी में उसके साथ अरुण नाम का लड़का बैठा हुआ था, उसी ने अपने कुछ साथियों को मुखबिरी की नरेंद्र के पास लाखों रुपए कैश है। उसके बाद स्कॉर्पियो में सवार होकर 4 लड़के पहुंचे और उन्होंने लूट की वारदात को अंजाम दिया। जांच अधिकारी ने बताया गाड़ी में सवार अरुण ने ही अपनी लाइव लोकेशन अपने साथियों को भेजी थी जिसके बाद उन्होंने वारदात को अंजाम दिया। पकड़े गए चारो आरोपियों को अब पुलिस कल कोर्ट में पेशकर रिमांड पर लेगी और रिमांड के दौरान आरोपियों से केश और गाड़ी बरामद करेगी।
बता दें बुधवार रात माजरा रोड़ान के रहने वाला नरेंद्र कुमार अपने दोस्तों के साथ दिल्ली से पेमेंट लेकर करनाल की तरफ आ रहे थे। गांव बसताड़ा में उसे अपने भाई से कुछ काम था। रजिस्ट्री की पेमेंट थी जो अपने साथ लेकर आए थे। उसी दौरान ब्लैक रंग स्कॉर्पियो गाड़ी में 4 से 5 लोग मारपीट कर 30 लाख रुपए के करीब केश लेकर फरार हो गए थे। पीड़ित ने आरोप लगाया उनके पास हथियार भी था। पुलिस ने अब मामले में खुलासा करते हुए मामला सुलझा लिया है। नरेंद्र की कार में उसका दोस्त अरुण था। उसी ने नरेंद्र के पास लाखों रुपए होने की सूचना अपने साथियों को दी, जिसके बाद उन्होंने इस वारदात को अंजाम दिया था। फिलहाल पुलिस अब पकड़े गए चारों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी।