CID Inspector Arrested in Haryana: अंबाला में तैनात इंस्पेक्टर राजेश कुमार एंटी करप्शन ब्यूरो के हत्थे चढ़ा, कुरुक्षेत्र में हुई कार्रवाई
कुरुक्षेत्र : हरियाणा स्टेट विजिलेंस एंड एंटी करप्शन कुरुक्षेत्र की टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने घूस लेते हुए CID इंस्पेक्टर को 5 लाख रुपये लेते हुए दबोचा। इंस्पेक्टर की पहचान राजेश कुमार के रूप में हुई जो अंबाला में तैनात था।
आरोपी इंस्पेक्टर खनन सामग्री ले जाने वाले वाहनों को बिना किसी रोक-टोक के निकालने के एवज में हर महीने एंट्री फीस के रूप में रिश्वत की मांग कर रहा था। शिकायत की पुष्टि होने के बाद एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने राजपत्रित अधिकारी और शैडो गवाह की मौजूदगी में जाल बिछाया। जैसे ही इंस्पेक्टर ने 5 लाख रुपए की राशि स्वीकार की, टीम ने उसे मौके पर ही रंगे हाथ दबोच लिया। शिकायतकर्ता करनाल का रहने वाला है जो की ट्रांसपोर्ट का काम करता है ।
पकड़ा गया आरोपित इंस्पेक्टर राजेश अंबाला और यमुनानगर जिले में सीआईडी विभाग में तैनात है । लेकिन उसे कुरुक्षेत्र नेशनल हाईवे उमरी चौक पर पकड़ा गया है। एंटी करप्शन ब्यूरो में इंस्पेक्टर हरजिंदर सिंह का कहना है कि उसे कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।