{"vars":{"id": "123258:4912"}}

LNJP Hospital Controversy Update: नाबालिग यौन शोषण मामले में बर्खास्त हुए डॉक्टर को दोबारा मिली जिम्मेदारी, जानिए पूरा मामला

नाबालिग यौन शोषण प्रकरण में पहले बर्खास्त हुए डॉ. सुखबीर सिंह को कुरुक्षेत्र के सिविल सर्जन का अतिरिक्त प्रभार मिला।
 

कुरुक्षेत्र : लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल में नाबालिग बच्ची से यौन शोषण प्रकरण में गाज गिरने के बाद सेवामुक्त हुए डॉ. सुखबीर सिंह की एक बार फिर कुरुक्षेत्र में वापसी हो गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी ताजा आदेशों के तहत उन्हें कुरुक्षेत्र के सिविल सर्जन  ) का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से 11 सितंबर को जारी आदेश के अनुसार, डॉ. सुखबीर सिंह अपनी वर्तमान जिम्मेदारियों के साथ-साथ कुरुक्षेत्र सीएमओ का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे। इसी के साथ 22 जुलाई को डॉ. विमल कुमार को दिए गए अतिरिक्त कार्यभार के आदेश को निरस्त कर दिया गया है।

क्या था पूरा मामला?
अस्पताल में यौन शोषण की घटना: डॉ. सुखबीर सिंह के कार्यकाल के दौरान LNJP अस्पताल कुरुक्षेत्र के फिजीशियन डॉ. शैलेंद्र शैली पर एक नाबालिग बच्ची के यौन शोषण का आरोप लगा था। घटना की जानकारी मिलते ही हरियाणा राज्य महिला आयोग की तत्कालीन अध्यक्ष रेनू भाटिया ने अस्पताल पहुंचकर अधिकारियों की क्लास ली थी। लापरवाही के आरोपों और महिला आयोग की सिफारिश के बाद सरकार ने 3 जुलाई को डॉ. सुखबीर सिंह को तत्काल प्रभाव से पद से बर्खास्त कर दिया था।

बर्खास्तगी से पुनर्नियुक्ति तक का सफर
बर्खास्तगी के कुछ समय बाद डॉ. सुखबीर सिंह की पुनर्नियुक्ति हुई थी, जिसके बाद उन्हें स्वास्थ्य सेवाएं महानिदेशक  हरियाणा कार्यालय में निदेशक की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। अब विभाग ने निर्णय लेते हुए उन्हें दोबारा कुरुक्षेत्र का अतिरिक्त सीएमओ नियुक्त किया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि इस अतिरिक्त कार्यभार के लिए उन्हें कोई अलग से मानदेयनहीं दिया जाएगा।