{"vars":{"id": "123258:4912"}}

Kurukshetra News: खेत में ट्यूबवेल चलाते समय करंट लगने से किसान और उसके मूक-बधिर नौकर की मौत; अजरावर गांव में मातम

कुरुक्षेत्र के इस्माईलाबाद में एक दुखद हादसा हुआ। गांव अजरावर में ट्यूबवेल चलाते समय 32 वर्षीय किसान निर्मल सिंह को करंट लग गया, जिसे बचाने के चक्कर में उसका मूक-बधिर नौकर भी चपेट में आ गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

 
कुरुक्षेत्र: कुरुक्षेत्र जिले के इस्माईलाबाद क्षेत्र के गांव अजरावर में खेत में ट्यूबवेल चलाते समय हुए हादसे में किसान और उसके मूक-बधिर नौकर की करंट लगने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि किसान को बचाने के प्रयास में नौकर भी करंट की चपेट में आ गया, जिससे दोनों की मौके पर ही हालत गंभीर हो गई। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शवों को कब्जे में लेकर एलएनजेपी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। 

मृतक किसान की पहचान निर्मल सिंह (32) निवासी गांव अजरावर के रूप में हुई है, जबकि उसका नौकर बिहार का रहने वाला था। जो बोल और सुन नहीं सकता। अभी 5 महीने पहले उसे काम पर रखा था, लेकिन उसके पास कोई पहचान पत्र नहीं था और वह खुद भी अपने बारे में नहीं बता पाता था।