Kurukshetra News: शाहाबाद में दर्दनाक हादसा, हाई वोल्टेज तारों की चपेट में आने से 11 साल के बच्चे की मौत; परिजनों ने लगाया बिजली विभाग पर आरोप
कुरुक्षेत्र के शाहाबाद की लक्की कॉलोनी में 11 वर्षीय केशव की बिजली के करंट से मौत। छत पर खेलते समय हाई वोल्टेज तार की चपेट में आया मासूम। परिजनों ने बिजली निगम की लापरवाही को ठहराया जिम्मेदार। शाहाबाद पुलिस मामले की जांच में जुटी।
Mar 1, 2026, 15:46 IST
कुरुक्षेत्र : कुरुक्षेत्र जिले के शाहाबाद में 11 साल का बच्चा हाई-वोल्टेज बिजली लाइन की चपेट में आ गया। बच्चा बुरी तरह से झुलस गया जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। उधर परिवार ने बिजली निगम पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
मृतक मासूम की पहचान केशव निवासी लक्की कॉलोनी के रूप में हुई है। केशव अपने भाई और बहन में सबसे छोटा था। उसके माता-पिता शादी-पार्टी में खाना बनाने का काम करते थे। बेटे के मौत से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। बच्चे की मौत से पूरी कॉलोनी में मातम पसरा हुआ है। साथ ही बिजली निगम के खिलाफ रोष पनप रहा है।
केशव शनिवार शाम को अपने घर की छत पर खेल रहा था। उसकी मां और दोनों भाई-बहन घर में नीचे बैठे हुए थे। इसी दौरान केशव को घर की छत के पास से गुजर रही हाई-वोल्टेज तार पर कबूतर बैठा दिखा, जिसे उसने लोहे की रॉड से उड़ाने की कोशिश की। इसी दौरान लोहे की रॉड बिजली की तारों से टच हो गई। जैसे ही रॉड तारों की चपेट आई तो जोर से धमाका हुआ। केशव बुरी तरह से झुलस चुका था। पड़ोसी उसे तुरंत अस्पताल ले गए, लेकिन यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।