Two Employees Killed News 2026: कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में NH-44 पर भीषण हादसा: कार की टक्कर से पब्लिक हेल्थ विभाग के 2 कर्मियों की मौत
कुरुक्षेत्र: कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में दिल्ली-जम्मू नेशनल हाईवे-44 (GT रोड) पर पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार 2 कर्मियों की मौत हो गई। दोनों पब्लिक हेल्थ विभाग में कार्यरत थे।
🛣️ पाइप लाइन ठीक कर लौटते समय हादसा, फरार हुआ चालक
दोनों रणजीत नगर में पानी की सप्लाई की पाइप लाइन ठीक करके वापस लौट रहे थे। हादसे के बाद कार ड्राइवर एक अन्य स्कूटी को भी टक्कर मारकर मौके पर कार छोड़कर फरार हो गया। मरने वालों की पहचान जसविंद्र सिंह (33) और राजबीर शर्मा (56) के रूप में हुई है। जसविंद्र सिंह बेरथला और राजबीर शर्मा पंजाब के घन्नोर के सोगलपुर के रहने वाले थे। दोनों हेल्थ विभाग में कर्मी थे।
🔧 सहकर्मी राजकिरण ने सुनाई हादसे की पूरी बात
उगाला गांव के निवासी राजकिरण के मुताबिक, वह पब्लिक हेल्थ विभाग शाहाबाद में हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) के जरिए फिटर के पद पर कार्यरत है। कल वह अपने दोस्त मिथुन के साथ बाइक पर रणजीत नगर में पानी की सप्लाई की लाइन ठीक करने गया था। उनके साथ विभाग के जसविंद्र सिंह और राजबीर शर्मा भी अपनी बाइक पर थे। वहां पानी की पाइप लाइन ठीक करने के बाद वापस शाहाबाद लौट रहे थे। जसविंद्र सिंह और राजबीर शर्मा अपनी बाइक पर उसके आगे थे। पंप के पास पहले से एक हादसा हुआ था और कुछ लोग सड़क पर खड़े थे।
💥 पीछे से मारी टक्कर, सड़क पर गिरे दोनों कर्मी
कार ने आगे चल रही जसविंद्र सिंह और राजबीर शर्मा की बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों बाइक समेत सड़क पर गिर गए। गिरने से दोनों के सिर सड़क पर लगे और उन्हें गंभीर चोटें आईं। इसके बाद कार ने एक अन्य वाहन को भी टक्कर मार दी।
🏥 अस्पताल में मृत घोषित, पुलिस ने दर्ज किया केस
टक्कर के कारण कार में तकनीकी खराबी आ गई और वह कुछ दूरी आगे जाकर रुक गई। हादसे के बाद ड्राइवर कार को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। हादसे के बाद उन्होंने प्राइवेट एंबुलेंस का इंतजाम कर साथियों को अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद जसविंद्र सिंह और राजबीर शर्मा को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई। पुलिस ने बयान पर केस दर्ज कर शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
👨👩👧👦 परिवार में पसरा मातम, दोनों कर्मियों का विवरण
जसविंद्र सिंह पुत्र राम सिंह पब्लिक हेल्थ विभाग के कार्यालय शाहाबाद में फील्ड कर्मचारी के पद पर कार्यरत था। वह HKRN नियम के तहत नौकरी कर रहा था। जसविंद्र शादीशुदा था। परिवार में पत्नी विक्को, बड़ी बेटी मिस्टी और एक साल का बेटा कविश है। राजबीर शर्मा मूल रूप से पंजाब के रहने वाले थे। अभी उनका परिवार मोहड़ा गांव में रह रहा था। वे मारकंडा कॉलोनी में ट्यूबवेल ऑपरेटर के पद पर कार्यरत थे। परिवार में पत्नी सीमा देवी और बेटा विशाल शर्मा हैं।