{"vars":{"id": "123258:4912"}}

LPG Price Hike: ईरान-इजरायल युद्ध का असर! घरेलू गैस सिलेंडर ₹60 महंगा; अंबाला की गृहिणियों का बजट बिगड़ा, शांति की अपील

ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव का असर अब भारत की रसोई तक पहुँच गया है। घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दामों में ₹60 की भारी बढ़ोतरी के बाद अंबाला की महिलाओं ने चिंता जताई है। जानें कैसे वैश्विक युद्ध संकट ने बिगाड़ा घर का बजट।

 

अंबाला  : ईरान, अमेरिका और इजरायल के युद्ध का असर अब कई देशों पर पड़ने वाला है। भारत में इसका सीधा असर देखने को मिल रहा है जिसके चलते घरेलू सिलेंडर का रेट 60 रुपए बढ़ाया गया है और गृहनियों पर एक अलग से बोझ पड़ गया है। 

हालांकि गृहनियों की अगर मानें तो उनका कहना है कि यह एक वैश्विक संकट है जिसका सामना हम सभी ने मिलकर करना है। कुछ गृहणियां तो यह तक बोल रही कि इस युद्ध को जल्द से जल्द रोका जाए नहीं तो और भी महंगाई बढ़ सकती है। 

महिलाओं का कहना है की एकदम से 60 रुपए बढ़ाना बहुत बड़ी बात है, क्योंकि जहां महंगाई बढ़ी है, वहां लोगों की तनख्वाह बगैरा नहीं बढ़ी। इसलिए सभी देशों को मिलकर इस आने वाले संकट को रोकना चाहिए और जो यह लड़ाई हो रही है, इसको बंद करवाना चाहिए। महिलाओं का कहना है कि वह पहले ही महंगाई से जूझ रहे हैं और उसे पर यह रेट और भी बढ़ गए हैं तो इसके लिए घर का बजट गड़बड़ा गया है। उन्होंने कहा कि सरकार को बढ़ती महंगाई की तरफ ध्यान भी देना चाहिए।