{"vars":{"id": "123258:4912"}}

नारनौल: NH 148B पर पलटी आम से भरी पिकअप, बाल-बाल बचे ड्राइवर और हेल्पर

नारनौल में नेशनल हाईवे 148B पर आम से भरी पिकअप वैन पलटी। डंपर को रास्ता देते समय बिगड़ा संतुलन। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। पढ़ें रिपोर्ट।

 

नारनौल : हरियाणा के नारनौल जिले में आज शनिवार बड़ी घटना होते-होते टल गई। आज अहले सुबह  नारनौल में नेशनल हाईवे नंबर 148B आम से बड़ी पिकअप वैन पलट गई। गनीमत रही कि हादसे में ड्राईवर और उसका साथी की जान बच गई।

बताया जा रहा है कि  चालक पीछे से आ रहे एक डंपर को रास्ता देने की कोशिश में गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और आम से भरी पिकअप हाईवे पर पलट गई। हादसा गांव अकबरपुर और गांव भोजावास के बस स्टैंड के बीच बताया जा रहा है। वही मौके पर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। गनीमत रही कि इस हादसे में जान की हानि नहीं हुई।