नरवाना: नहर में पूजा सामग्री विसर्जित करने गए दो सगे भाई डूबे, NDRF तैनात
नरवाना के प्रेम नगर निवासी दो भाई नहर के तेज बहाव में डूबे। पूजा सामग्री विसर्जित करने के दौरान हुआ हादसा। NDRF और गोताखोरों की टीम सर्च ऑपरेशन में जुटी।
Mar 27, 2026, 15:26 IST
नरवाना : नरवाना में वीरवार शाम को नवरात्रि की पूजा सम्पन्न होने पर 2 बच्चे अपने पिता के साथ गुरथली रोड पर स्थित नहर में पूजा की सामग्री विसर्जित करने पहुंचे और एक बच्चे का अचानक पैर फिसल गया और वह नहर के तेज बहाव में डूबने लगा। अपने भाई को पानी में डूबते देख दूसरे भाई ने भी नहर में छलांग लगा दी लेकिन नहर के तेज बहाव में वह भी अपने भाई को बचाने के प्रयास में बह गया। पिता ने शोर मचाया और मदद की गुहार लगाई। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण जब मौके पर पहुंचे तो बच्चे नहर में डूब चुके थे।
घटना की सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चों का सर्च अभियान शुरू किया। सदर थाना प्रभारी ने बताया कि राजस्थान का रहने वाला राजेश फिलहाल प्रेम नगर कॉलोनी नरवाना में अपने परिवार के साथ रह रहा है। वीरवार शाम को दुर्गा अष्टमी की पूजा सम्पन्न होने के बाद अपने 2 पुत्रों 14 वर्षीय लक्की और 16 वर्षीय महेंद्र के साथ सिरसा ब्रांच नहर में पूजा सामग्री विसर्जित करने के लिए गया था। सदर थाना प्रभारी ने बताया कि रोहतक सुनारिया से एन.डी.आर.एफ. की टीम को बुलाया गया है और गोताखोरों को भी बुलाया जा रहा है। बच्चों को ढूंढने का अभियान जारी है।