{"vars":{"id": "123258:4912"}}

नरवाना: कर्मगढ़ में स्वास्थ्य विभाग की रेड, बिना लाइसेंस चल रहे 2 मेडिकल स्टोर सील

नरवाना के कर्मगढ़ में ड्रग कंट्रोलर की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बिना लाइसेंस चल रहे 2 मेडिकल स्टोर सील किए। ड्रग विभाग की इस रेड से दवा विक्रेताओं में मचा हड़कंप।

 

नरवाना : कर्मगढ़ गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। यहां बिना लाइसेंस चल रहे दो मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी कर उन्हें सील कर दिया। इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है और अन्य मेडिकल स्टोर संचालकों में भी सतर्कता बढ़ गई है।

ड्रग कंट्रोलर रूबी शर्मा ने उच्च ड्रग कंट्रोलर के निर्देशानुसार मोहित शर्मा  मेडिकल ऑफिसर नरवाना, राकेश शर्मा डिप्टी सुपरीडेंट, सदर पुलिस से महावीर प्रसाद व गांव के पंच के साथ टीम गठित करके कर्मगढ़ गांव में 2 मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की। जांच के दौरान दोनों दुकानों के मालिक मौके पर मौजूद नहीं मिले, जिसके चलते विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों मेडिकल स्टोर को सील कर दिया। बताया जा रहा है दोनों के पास लाइसेंस नही है। जांच में सामने आया कि इस दुकान का लाइसेंस करीब दो साल पहले समाप्त हो चुका था और उसका नवीनीकरण नहीं कराया गया था। 

ड्रग कंट्रोलर ने साफ किया है कि दुकान मालिकों की मौजूदगी में दोबारा जांच की जाएगी और नियमों के तहत आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।