{"vars":{"id": "123258:4912"}}

साहा चौक पर NHAI की 24x7 एंबुलेंस तैनात: सड़क हादसों में घायलों को मिलेगा तुरंत इलाज; डायल करें 1033

सड़क सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए NHAI ने अंबाला के साहा चौक पर एंबुलेंस तैनात की है। अब क्षेत्र में सड़क दुर्घटना होने पर टोल-फ्री नंबर 1033 पर कॉल कर 24 घंटे मुफ्त आपातकालीन सहायता प्राप्त की जा सकती है।

 
बराड़ा  : सड़क सुरक्षा को मजबूत करते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने साहा चौक पर एक एंबुलेंस तैनात की है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटना की स्थिति में घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाकर उनकी जान बचाना है।

एंबुलेंस चालक सुखबीर सिंह ने बताया कि साहा चौक और इसके आस-पास के गांव उनके अधिकार क्षेत्र में आते हैं। उन्होंने आमजन से अपील की है कि क्षेत्र में कोई भी सड़क हादसा होने पर तुरंत NHAI के टोल-फ्री नंबर 1033 पर कॉल करें। सूचना मिलते ही एंबुलेंस तुरंत मौके पर पहुंचेगी। यह सुविधा 24 घंटे उपलब्ध रहेगी और आपात स्थिति में त्वरित राहत प्रदान करेगी।