{"vars":{"id": "123258:4912"}}

Nuh News Drowning Incident: 5 दिन में दूसरी बड़ी घटना, नूंह के बडेड गांव में तालाब में डूबने से बच्चे की मौत

हरियाणा के नूंह में तेज बारिश के बीच दर्दनाक हादसा हुआ। बडेड गांव के तालाब में डूबने से 11 साल के बच्चे अदनान की मौत हो गई। पढ़ें पूरी खबर।

 

नूंह : हरियाणा में तेज आफत की बारिश का कहर जारी है। शनिवार को नूंह जिले के गांव बडेड के लठमारबास के पास स्थित तालाब में डूबने से 11 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत हो गई। यह पिछले 5 दिन में पानी में डूबने से होने वाली दूसरी बड़ी घटना है।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान 11 वर्षीय अदनान पुत्र अली जान निवासी बुबलहेड़ी के रूप में हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि शनिवार को अदनान अपने साथी बच्चों के साथ तालाब के पास खेलने और नहाने गया था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। 

सूचना मिलने पर स्थानीय गोताखोर और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद अदनान के शव को तालाब से बाहर निकाला गया। दमकल और डायल 112 की टीम भी मौके पर पहुंची, लेकिन जब तक बच्चे को बाहर निकाला तक तक उसने दम तोड़ दिया था। 

इस घटना के बाद गांव के सरपंच ने ग्रामीणों से अपील की है कि बरसाती मौसम में तालाबों में पानी अधिक और गहरा होता है, इसलिए बच्चों को ऐसी जगहों पर अकेले न जाने दें। सावधानी न बरतने पर बड़ी दुर्घटना हो सकती है।