Palwal Mahapanchayat Decisions: पलवल के मिंडकोला में 52 पाल की महापंचायत, शादी में फिजूलखर्च और मृत्यु भोज पर पूर्ण प्रतिबंध
हरियाणा : पलवल के मिंडकोला गांव में रविवार को 52 पाल की महापंचायत हुई। महापंचायत में शादी में होने वाले फिजूलखर्च और दिखावे को रोकने के लिए कई अहम फैसले लिए।
समुदाय ने सर्वसम्मति से सगाई की रस्म में लड़के को केवल एक रुपया, पांच कपड़े और एक किलो मिठाई दी जाएगी। सगाई की रस्म के लिए अधिकतम पांच लोग ही जा सकेंगे। इसी तरह शादियों में बारात का आकार पर भी पाबंदी लगा दी गई है। बारात में ज़्यादा से ज़्यादा 51 लोगों को शामिल करने का फैसला किया। इसके अलावा, अंतिम संस्कार के बाद होने वाले भोज पर पूरी तरह रोक लगाने और शादी समारोहों में नशा और तेज़ संगीत पर पाबंदी लगाने का भी फैसला किया गया।
हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौतम, उत्तर प्रदेश के मंत्री लक्ष्मी नारायण, हरियाणा के विधायक रघुबीर सिंह तेवतिया, आफताब अहमद, इज़राइल और कई पूर्व मंत्री व विधायक, साथ ही विभिन्न पार्टियों के अध्यक्ष भी इस महापंचायत में शामिल हुए। NCR क्षेत्र से लगभग 10,000 लोग महापंचायत में आए थे। महापंचायत के फैसलों का पालन सुनिश्चित करने के लिए तीन कमेटियां बनाई जाएंगी। ये तीनों कमेटियां मिलकर नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ़ कार्रवाई करेंगी। ग्रामीण और रिश्तेदार ऐसे परिवारों के कार्यक्रमों का बहिष्कार भी करेंगे।