पंचकूला नगर निगम चुनाव: 1200 पुलिसकर्मी और स्वैट कमांडो तैनात; सुरक्षा के कड़े इंतजाम
पंचकूला निगम चुनाव के लिए 1200 पुलिसकर्मी और स्वैट टीमें मुस्तैद। 204 बूथों पर कड़ी निगरानी और संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त बल तैनात। आचार संहिता का सख्ती से पालन।
पंचकूला: नगर निगम चुनाव को निष्पक्ष, सुरक्षित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पंचकूला पुलिस ने पूरी तरह से मुस्तैद होने का दावा किया है. इसी कड़ी में सेक्टर-4 स्थित पुलिस आयुक्त कार्यालय में पुलिस कमिश्नर (एडीजीपी) शिवास कविराज की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई. इसमें चुनाव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था की रूपरेखा तैयार करते हुए सभी अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए गए, ताकि जिले में कानून-व्यवस्था बनी रहे और किसी भी प्रकार की अवांछित गतिविधि चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित न कर सके.1200 पुलिसकर्मी और स्वैट कमांडो तैनात: पुलिस कमिश्नर शिवास कविराज ने बताया कि "चुनाव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए करीब 1200 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है. जिले के कुल 85 लोकेशन पर 204 बूथों पर मतदान होना है और सभी बूथों पर पुलिस कीसे पुलिस ने संवेदनशील और अति-संवेदनशील बूथों को चिह्नित किया है. इसमें 21 लोकेशन के 36 बूथों को संवेदनशील और 21 लोकेशन के 59 बूथों को अति-संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है, जहां अतिरिक्त पुलिस बल, महिला पुलिसकर्मी और स्वैट कमांडो की तैनाती की जाएगी, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए चार टीयर गैस टीमें भी रिजर्व रखी गई हैं. कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या अव्यवस्था पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी.
भारी मात्रा में ड्रग्स और हथियार बरामद: पुलिस कमिश्नर
कड़ी निगरानी सुनिश्चित की जाएगी. इसके साथ ही आदर्श आचार संहिता का सख्ती से पालन करवाया जाएगा, ताकि चुनाव प्रक्रिया पारदर्शी, निष्पक्ष और सुरक्षित रह सके."
संवेदनशील और अति संवेदनशील बूथ: सुरक्षा की दृष्टि
ने स्पष्ट किया कि आचार संहिता लागू होने के बाद से पुलिस की विभिन्न टीमें लगातार कार्रवाई कर रही हैं. अब तक की कार्रवाई में 538 ग्राम हेरोइन, 1.154 किलो चरस, 607 ग्राम अफीम, 18 किलो से अधिक चूरापोस्त और 180 पेटी अवैध शराब जब्त की गई है. इसके अलावा अपराध पर लगाम कसते हुए आठ अवैध देसी कट्टे व पिस्टल और 12 जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं. इसके अलावा सभी अपराध इकाइयों, थाना व चौकी प्रभारियों को साफ आदेश दिए हैं कि अवैध शराब, नशा तस्करी और दबंगई करने वाले तत्वों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाएं.
नाकेबंदी और पेट्रोलिंग: जिले के सीमांत क्षेत्रों को सुरक्षित करने के लिए पांच इंटर-स्टेट बॉर्डर नाकों पर 24 घंटे कड़ा पहरा लगाया गया है. इसके अतिरिक्त शहर के महत्वपूर्ण स्थानों पर चुनाव से दो दिन पहले बीस विशेष नाके लगाए किए जाएंगे. सुरक्षा के आधुनिक मापदंडों को अपनाते हुए पुलिसकर्मियों को 55 बॉडी कैमरों से लैस किया गया है, ताकि हर गतिविधि पर नजर रखी जा सके. चुनाव के दौरान 12 पेट्रोलिंग टीमें लगातार गश्त करेंगी, जबकि ईआरवी, राइडर और पीसीआर वाहन भी हर पल मुस्तैद रहेंगे. धारा 163 के तहत हथियारों के दुरुपयोग को रोकने के लिए एसीपी व थाना प्रभारियों द्वारा शस्त्र जमा कराने की प्रक्रिया भी तेजी से पूरी की जा रही है.
डीसीपी समेत जिम्मेदार अधिकारी मौजूद: इस बैठक में डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता समेत डीसीपी क्राइम एवं ट्रैफिक अमरिंदर सिंह, सभी एसीपी, थाना प्रभारी, चौकी इंचार्ज और विभिन्न शाखाओं के प्रभारी मौजूद रहे. पुलिस कमिश्नर ने दोहराया कि पंचकूला पुलिस प्रशासन पूरी निष्पक्षता के साथ चुनाव संपन्न कराने के लिए प्रतिबद्ध है.