पंचकूला: रंजिश में जीजा-साले की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार; जानें पूरा मामला
पंचकूला में जीजा-साले की तेजधार हथियारों से हत्या मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया। प्रेम प्रसंग बनी इस दोहरे हत्याकांड की मुख्य वजह। जानें पूरी अपडेट।
पंचकूला: रंजिश के चलते हुई जीजा-साले की मौत के मामले में सेक्टर-19 चौकी टीम ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. शुरूआती जांच में सामने आया कि यह वारदात जीजा और साला के बीच आपसी रंजिश और पहले हुए विवाद के कारण हुई. फिलहाल फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी और वारदात में इस्तेमाल वाहनों और अन्य अहम साक्ष्यों की बरामदगी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है. पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है.
4 जुलाई की है घटना: सेक्टर-20 थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सोमबीर ढाका ने बताया कि "4 जुलाई को पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर-19 निवासी संजीत की तेजधार हथियारों से घायल होने से मौत हो गई. सूचना पर पुलिस टीम सरकारी अस्पताल सेक्टर-6 पहुंची और शुरूआती पूछताछ में घटनास्थल का पता लगाकर सीआईडी अंडरपास के समीप खाली स्थान पर पहुंची. मौके पर जांच के दौरान पुलिस को घटनास्थल से कुछ दूरी पर अर्जुन उर्फ चीटा निवासी खड़क मंगोली का शव बरामद हुआ, जिसके शरीर पर भी तेजधार हथियारों के कई गंभीर चोटों के निशान थे."
प्रेम संबंध का मामला बना कारण: सीन ऑफ क्राइम ने मौके पर पहुंचकर स्थान का बारीकी से निरीक्षण किया और पुलिस ने मौके से अनेक अहम साक्ष्य कब्जे किए. मृतक अर्जुन उर्फ चीटा की बहन ने बताया कि उसके भाई का संजीत की बहन के साथ कई वर्षों से प्रेम संबंध था और दोनों ने मंदिर में विवाह भी किया. इसके बाद दोनों अलग रहने लगे थे, जिसके चलते संजीत और अर्जुन के बीच लगातार विवाद और रंजिश बन गई. आरोप हैं कि नामकरण कार्यक्रम के बहाने अर्जुन को बुलाया गया, जहां संजीत और उसके साथियों ने योजनाबद्ध तरीके से उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर हत्या कर दिया. इस वारदात में संजीत की भी मौत हो गई.
'कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी': डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता ने कहा कि मामले की गहनता से जांच जारी है. फरार आरोपियों की गिरफ्तारी, वारदात में इस्तेमाल वाहनों की बरामदगी और अन्य साक्ष्य जुटाने के उद्देश्य से गिरफ्तार तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है. मामले में शामिल आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.
आरोपियों को दो दिन का रिमांड: डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता ने कहा कि मामले की गहनता से जांच जारी है. फरार आरोपियों की गिरफ्तारी, वारदात में इस्तेमाल वाहनों की बरामदगी और अन्य साक्ष्य जुटाने के उद्देश्य से गिरफ्तार तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है. मामले में शामिल आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.