{"vars":{"id": "123258:4912"}}

पानीपत: कांग्रेस नेता सचिन कुंडू से 5 करोड़ की रंगदारी; रोहित गोदारा गैंग का नाम आया

पानीपत में कांग्रेस नेता सचिन कुंडू को विदेशी नंबर से कॉल कर 5 करोड़ की रंगदारी मांगी गई। रोहित गोदारा गैंग के नाम पर मिली जान से मारने की धमकी।

 

पानीपत : पानीपत से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां कांग्रेस नेता सचिन कुंडू से 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। वहीं इस तरह की घटना सामने आने से हड़कंप मच गया है।

बताया जा रहा है कि 3 मई की शाम को पहले फोन किया गया, जब कॉल रिसीव नहीं की तो व्हाट्सएप वॉयस मैसेज भेजकर कांग्रेस नेता सचिन कुंडू से 5 करोड़ रुपये की डिमांड की गई है।  विदेशी नंबर से कॉल और मैसेज आया है। साथ ही कहा गया कि अगर पैसे नहीं दिए गए तो परिवार को जान से मार दिया जाएगा। कॉल करने वाले ने खुद को रोहित गोदारा गैंग का सदस्य बताया।

इधर सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों का पता लगाकर उचित कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई है।