{"vars":{"id": "123258:4912"}}

पानीपत: स्कॉर्पियो ने 3 लोगों को कुचला, परिजनों ने जताई साजिश की आशंका

पानीपत के डिकाडला गांव में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने 3 लोगों को रौंदा, मौके पर ही दर्दनाक मौत। परिजनों ने इसे हादसा नहीं, बल्कि सुनियोजित हत्या बताया। जांच जारी।

 

पानीपत : पानीपत के डिकाडला गांव से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां बुधवार देर रात तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने स्कूटी सवार तीन लोगों को बुरी तरह से कुचल दिया। वहीं हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

परिजनों ने आरोप लगाया है कि तीनों की हत्या की गई है। उधर, पुलिस ने रात को ही स्कॉर्पियो को भी बरामद कर लिया है। बताया जा रहा है कि बुधवार रात को करीब नौ बजे बजे विनोद अपनी इलेक्ट्रिक स्कूटी पर खेत की ओर जा रहे थे। रास्ते में आट्टा रोड पर उनकी मुलाकात नरेंद्र और अनीप के साथ हुई। जिसके बाद तीनों सड़क किनारे खड़े होकर बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। वहीं हादसे के बाद मौके से स्कॉर्पियो चालक फरार हो गया।

हादसे में नरेंद्र और अनीप की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल विनोद ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। परिजनों ने का कहना है कि यह हादसा नहीं है। साजिश के तहत तीनों की हत्या की गई है। उन्होंने पुलिस से इस मामले में गहनता से जांच करने की मांग की है।